For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर क्यों ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली नहीं जीत सकती IPL का खिताब, कपिल देव ने बताई वजह

नई दिल्ली। क्रिकेट के फैंस का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है, आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है। ऐसे में तमाम टीमें इसकी तैयारी में जुटी हैं। कई टीमें इस आईपीएल में युवा कप्तान की अगुवाई में अपना मुकाबला खेलेंगे। पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पंत टीम के लिए जबरदस्त कप्तान साबित हो सकते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल के खिताब जीतने के सपने को सच कर सकते हैं। लेकिन पूर्व क्रिकेट दिग्गज कपिल देव इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

पहली बार कप्तानी करेंगे पंत

पहली बार कप्तानी करेंगे पंत

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में श्रेयस अय्यर फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ना सिर्फ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा बल्कि आईपीएल से भी बाहर हो गए, जिसके बाद पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। लेकिन क्या पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम आईपीएल का खिताब जीत पाएगी, इसपर कपिल देव का कहना है कि मुझे नहीं लगता है, इसकी सिर्फ 25-30 फीसदी संभावना है कि पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम आईपीएल का खिताब जीत पाए।

जीत की सिर्फ 25-30 फीसदी संभावना

जीत की सिर्फ 25-30 फीसदी संभावना

कपिल देव से जब पूछा गया कि बतौर कप्तान अपना पहला आईपीएल खेल रहे ऋषभ पंत क्या दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल का खिताब जिता सकते हैं। इसपर कपिल देव ने कहा कि इसकी बहुत कम संभावना है और इसकी वजह भी कपिल देव ने बताई है जोकि बहुत खास है। कपिल देव ने कहा कि इसकी 25-30 फीसदी संभावना है कि पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का खिताब जीत पाए. मुझे नहीं लगता है कि इससे अधिक संभावना है। क्योंकि आप जब ऐसा कहते हैं कि पंत की कप्तानी में दिल्ली जीत सकती है तो इसका मतलब होता है कि वह बाकी टीमों के कप्तान से बेहतर हैं।

पहले प्रयास में आईपीएल जीतना मुश्किल

पहले प्रयास में आईपीएल जीतना मुश्किल

कपिल देव ने कहा कि पंत नए कप्तान हैं, उन्हें अनुभव की जरूरत है। मुझे लगता है कि पहले ही प्रयास में कप्तान का खिताब जीतना मुश्किल है। बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल में शुरुआत से ही दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। उन्हें दिल्ली की टीम ने 2016 में खरीदा था और तब से वह टीम के साथ हैं। कपिल देव ने कहा कि पंत कप्तान बन गए हैं इससे सुरक्षित चीज क्या हो सकती है। लेकिन कप्तानी के साथ जिम्मेदारी आती है, जोकि उनके लिए आसान नहीं होगी। मैं चाहता था पंत अपना निर्भीक खेल खेलते रहे लेकिन अगर मैनेजमेंट यह सोचता है कि वह बेहतर कप्तान हो सकते हैं तो क्यों नहीं, हमे इस सीजन में पंत की इस जिम्मेदारी को भी देखना होगा।

आसान नहीं है चुनौती

आसान नहीं है चुनौती

हमे इस बात पर ध्यान देना होगा कि पंत कैसे टीम को संभालते हैं, यह आसान टास्क नहीं है क्योंकि टीम में काफी वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। अगर दिल्ली अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो कुछ लोग पंत को इसका जिम्मेदार ठहराएंगे, लेकिन समय बीतने के साथ मुझे उम्मीद है कि पंत और भी निखरेंगे। अगर वरिष्ठ खिलाड़ी पंत को सपोर्ट करते हैं तो उनके लिए मुश्किल नहीं होगा। मैं जब युवावस्था में कप्तान बना था तो मेरा अनुभव भी ऐसा ही था।

वरिष्ठ खिलाड़ियों का साथ जरूरी

वरिष्ठ खिलाड़ियों का साथ जरूरी

टीम के कोच रिकी पोंटिंग के बारे में कपिल देव ने कहा कि वह टीम में चीजों को ड्रेसिंग रूम तक ही नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन मैदान में जब टीम उतरती है तो कप्तान की सोच काफी मायने रखती है। रहाणे और धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी युवा कप्तान की मदद करेंगे। कभी-कभी वरिष्ठ खिलाड़ियों से मदद नहीं मिलती है, लिहाजा हमे शुरुआत के कुछ मैचों का इंतजार करना होगा। लेकिन सबसे ज्यादा अहम बात यह है कि पंत किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। अगर वह अच्छा करते हैं तो उन्हें धीरे-धीरे हर किसी का साथ मिलेगा, लेकिन अगर वह अच्छा नहीं करते हैं तो हर कोई यह कहेगा कि कप्तानी के दबाव में वह अच्छा नहीं कर पा रहे हैं।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 11:06 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+