For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कार्तिक त्यागी ने दिखाया उम्र से बड़ा खेल, अपने हीरो जसप्रीत बुमराह ने दिया धन्यवाद

नई दिल्लीः पंजाब किंग्स की टीम को मैच हराने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्तिक त्यागी जसप्रीत बुमराह को अपना हीरो मानते हैं। बुमराह की सफलता हर भारतीय तेज गेंदबाज के लिए आदर्श है और भारत का यह बेस्ट बॉलर इस समय अपने से जूनियर बॉलरों का भी मार्गदर्शन करता रहता है। बुमराह भारतीय टीम के सीनियर थिंक टैंक में शामिल हैं और उन्होंने आईपीएल में कार्तिक त्यागी के शानदार प्रदर्शन के लिए उनको बधाई दी थी।

सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के स्टार जसप्रीत बुमराह ने कार्तिक त्यागी की सराहना की थी। बुमराह ने लिखा था- "क्या ओवर है, #कार्तिक त्यागी! उस तरह के दबाव में शांत दिमाग बनाए रखने के लिए और काम पूरा करने के लिए, बहुत अच्छी चीजें, बहुत प्रभावशाली!"

दिग्गजों ने दी थी कार्तिक को बधाई-

दिग्गजों ने दी थी कार्तिक को बधाई-

कार्तिक त्यागी भारतीय क्रिकेट में अभी एक छोटा सा नाम है। उन्होंने मंगलवार को कमाल का मैच खेला और पंजाब किंग्स को तब हैरान कर दिया जब आखिरी ओवर में जीत के लिए केएल राहुल एंड कंपनी को मात्र 4 ही रन चाहिए थे। सच यह है कि पंजाब किंग्स को अंतिम 2 ओवरों में 8 विकेट हाथ में रहते हुए 8 ही रन चाहिए थे। कार्तिक ने अपने अंतिम ओवर में केवल 1 रन दिया और दो विकेट ले लिए। मैच सनसनीखेज ढंग से राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गया।

कार्तिक त्यागी बुधवार की सुबह नए हीरो थे और उनको कई क्रिकेट दिग्गजों ने बधाई दी जिसमें एक नाम जसप्रीत बुमराह का भी है।

अपने हीरो बुमराह को दिया रिप्लाई-

अपने हीरो बुमराह को दिया रिप्लाई-

कार्तिक त्यागी के लिए बुमराह की तारीफ मायने रखती हैं और उन्होंने रिप्लाई में कहते हुए देर नहीं लगाई कि बुमराह उनके हीरो हैं।

उन्होंने ट्विटर पर बुमराह को रिप्लाई करते हुए कहा- यह कितना अच्छा लगता है जब मेरे हीरो ने मेरी तारीफ की।

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की उम्र महज 20 साल है और उनके पास केवल कुछ प्रथम श्रेणी और टी20 मैच हैं। हालांकि, मंगलवार (21 सितंबर) की रात, त्यागी ने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाई। यह डेथ बॉलिंग के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक था जिसकी चारों ओर प्रशंसा हुई।

नेट बॉलर से मैच विनर-

नेट बॉलर से मैच विनर-

त्यागी को राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले उनको भारत की 2020 अंडर -19 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था। हापुड़ में जन्मे त्यागी ने अपने 17वें जन्मदिन से एक महीने पहले 2017-18 सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। अक्टूबर 2020 में, त्यागी को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया के साथ यात्रा करने के लिए चुने गए चार 'नेट गेंदबाजों' में से एक के रूप में नामित किया गया था।

विनिंग परफारमेंस के बाद कही ये बात-

विनिंग परफारमेंस के बाद कही ये बात-

त्यागी ने आईपीएल 2021 का भारतीय लेग मिस किया था और मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेस में उनका कहना है, यह बहुत अच्छा लगता है। मैंने कई सालों से सीनियरों के साथ बातचीत की है और वे मुझसे यही बताते रहे हैं कि इस फॉर्मेट में चीजें बदलती रहती हैं, तो मुझे विश्वास बनाए रखना था।

"मैंने हमेशा सभी से सुना है और इस प्रारूप में देखा है जहां अजीब चीजें हुई हैं। आज मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कुछ खास में बड़ी भूमिका निभाने का मौका मिला।"

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 16:00 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+