For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोइन अली को लेकर केविन पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं बन सकते इंग्लैंड की टीम का हिस्सा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले मोइन अली ने शानदार प्रदर्शन किया है और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए काफी रन बनाने का काम किया है, वहीं पर गेंदबाजी में भी अहम योगदान देकर सीएसके को वानखेड़े के मैदान पर रन बचाने का काम किया है। आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे 5वें मैच में मोइन अली चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं लेकिन इस दौरान उनके प्रदर्शन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिये आगामी विश्व कप में अपनी दावेदारी को पेश करने का काम किया है। हालांकि केविन पीटरसन का मानना है कि मोइन अली को टी20 टीम में जगह मिलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।

केविन पीटरसन का मानना है कि मोइन अली इंग्लैंड की टी20 क्रिकेट टीम का नियमित हिस्सा नहीं बन सकते हैं, भले ही वो आईपीएल में सीएसके के लिये अच्छा करने में कामयाब रहे हैं लेकिन इंग्लैंड के लिये अगर सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं तो उनकी जगह टीम में नहीं बन पायेगी।

और पढ़ें: T20 क्रिकेट में बाबर आजम ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली-फिंच का बड़ा रिकॉर्ड

बेटवे के लिए लिखे कॉलम में पीटरसन ने कहा,' मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के लिये मोइन अली नियमित रूप से टी20 खिलाड़ी बन सकते हैं। हालांकि अगर कोई चोटिल हो जाता है या बीमार रहता है तो उनको मौका मिल सकता है। मोइन अली की गलती है कि वह उस दौर में खेल रहे हैं जब इंग्लैंड के पास सबसे बेहतर बल्लेबाजों का दौर है। यह वैसे ही है जैसे 20 साल पहले की ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइकल हसी और डेमिन मार्टिन जैसे खिलाड़ियों को जगह बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ता था।'

केविन पीटरसन ने इस दौरान मोइन अली की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें शानदार खिलाड़ी बताया और मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं।

और पढ़ें: 'भारत दौरे के बाद क्रिकेट से हो गई थी नफरत', जानें क्यों डॉम बेस ने कही यह बात

उन्होंने कहा,' मोइन अली क्रिकेट के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बेहद कामयाब खिलाड़ी बन चुके हैं। वह मुझे काफी पसंद हैं। वह खुद को लगातार साबित करते हैं और बताते हैं कि कितने अच्छे खिलाड़ी हैं।'

आपको बता दें कि मोइन अली ने आईपीएल के 14वें सीजन में सीएसके के लिये तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए काफी रन बनाने का काम किया है और गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच पलटने का काम किया। इस मैच में मोइन अली ने 3 विकेट लेने का काम किया था।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 17:04 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+