For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किरोन पोलार्ड आज के मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

नई दिल्ली। आईपीएल का आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज किरोन पोलार्ड आज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन सकते हैं। अभी तक पोलार्ड आईपीएल में कुल 164 मैचों में 198 छक्के लगा चुके हैं, ऐस में अगर आज के मैच में वो दो छक्के लगाते हैं तो वह 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 5 खिलाड़ियों ने 200 से अधिक छक्के लगाए हैं।

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो क्रिस गेल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, उन्होंने सर्वाधिक 349 छक्के लगाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है, उन्होंने आईपीएल में कुल 235 छक्के लगाए हैं, तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने 216 छक्के लगाए हैं, चौथे नंबर पर रोहित शर्मा आते हैं जिन्होंने 213 छक्के लगाए हैं और पांचवे नंबर पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है। विराट कोहली ने 201 छक्के लागए हैं।

दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बन सकते हैं

दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बन सकते हैं

यही नहीं अगर चौकों की बात करें तो पोलार्ड ने अभी तक आईपीएल में 196 चौके लगाए हैं, ऐसे में अगर आज वो चार चौके और लगाते हैं तो 200 चौके लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। पोलार्ड ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। टी-20 क्रिकेट में पोलार्ड के नाम 293 विकेट हैं, ऐसे में अगर पोलार्ड 7 विकेट अपने नाम करते हैं तो वो 300 विकेट लेने का कीर्तमान भी अपने नाम कर सकते हैं। अगर पोलार्ड 300 विकेट ले लेते हैं तो एक और बड़ा रिकॉर्ड वो अपने नाम कर सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट और 5000 से अधिक रन बनाने वाले वह दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बन जाएंगे। इससे पहले यह कारनामा ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और आंद्रे रसल कर चुके हैं।

100 कैच और 700 चौके का रिकॉर्ड

100 कैच और 700 चौके का रिकॉर्ड

यही नहीं केरून पोलार्ड आईपीएल में 100 कैच लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। वह सिर्फ 10 कैच दूर हैं इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अभी तक 228 चौके लगाए हैं, ऐसे में अगर 22 चौके वो इस सीजन में लगाते हैं तो मुंबई इंडियंस की ओर से 250 चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। टी-20 के हर फॉर्मेट की बात करें तो अगर पोलार्ड 25 चौके लगाते हैं तो वह 700 चौके का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 15:37 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+