IPL 2021 : पंजाब को इन 3 खिलाड़ियों को नहीं करना चाहिए था रिलीज

IPL 2021 : नई दिल्ली। किस खिलाड़ी को आईपीएल 2021 (IPL) के लिए रिटेन करना है, तथा किसे रिलीज करना है, इसकी लिस्ट सभी फ्रेंचाईजियों ने जारी कर दी है। कई बड़े खिलाड़ी रिलीज हुए हैं। साफ है कि नीलामी (Auction) दिलचस्प होने जा रही हैं। कई टीमों ने उन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जिनको बड़ी रकम में खरीदा तो था लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं कर पाए। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने 16 खिलाड़ी रिटेन किए हैं, जबकि 9 रिलीज किए हैं। टीम के पास अब नीलामी के लिए 53.2 करोड़ रूपए बचे हुए हैं। ऐसे में हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें रिलीज नहीं करना चाहिए था।

1. मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman)

1. मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman)

एक मिस्ट्री स्पिनर किसी भी मोड़ पर मैच पलट सकता है। लेकिन पंजाब ने अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर मुजीब उर रहमान को रिलीज करके सबको हैरान किया है। मुजीब ने अभी तक तीन सीजन खेले हैं। पिछले सीजन में उन्हें सिर्फ 2 मैचों में माैका मिला था, जिसमें वह विकेट नहीं ले सके थे, लेकिन एक मिस्ट्री गेंदबाज को बाहर करना हैरानी भरा फैसला है। वह तीन सीजन तक पंजाब की टीम का हिस्सा रहे लेकिन रवि बिश्नोई के आने की वजह से उन्हें पिछले सीजन में ज्यादा मौका नहीं मिला। मुजीब ने 2018 में 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे, जबकि 2019 में 5 विकेट अपने नाम किए थे।

2. जेमस निशम (James Neesham)

2. जेमस निशम (James Neesham)

पंजाब ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेमस निशम पर भी भरोसा नहीं जताया है। हालांकि उसका कारण उनका पिछले सीजन में ना चलना हो सकता है। निशम बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। वह टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी हैं। लेकिन पिछले सीजन पांच मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए थे और मात्र 19 रन बनाए थे। हालांकि जिमी नीशम को टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है। उनका एक सीजन खराब गया तो इसका ये मतबल नहीं कि वो आईपीएल में अच्छा नहीं खेल सकते हैं। नीशम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही चीजों में जबरदस्त हैं और इस तरह के प्लेयर को रिलीज करना शायद सही फैसला नहीं है।

3 .कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham)

3 .कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham)

यब खिलाड़ी पिछले सीजन फ्लॉप रहा था। उन्होंने दो मैच खेले थे और उस दौरान 42 रन बनाए थे, जबकि उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला था। जिमी नीशम की ही तरह कृष्णप्पा गौतम भी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों जबरदस्त तरीके से कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, ऐसे में एक खराब सीजन से उनके ऊपर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। अगर उन्हें एक मौका और मिलता तो शायद इस बार वो टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते थे।

Story first published: Friday, January 22, 2021, 16:04 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+