For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर के कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों के बारे में CEO ने दी ये जानकारी

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसकी वजह से आरसीबी के खिलाफ मैच कोटाल दिया गया था। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने दोनों ही खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है कि दोनों ही खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं और सभी जरूरी सावधानी बरत रहे हैं। मैसूर ने कहा कि यह मुश्किल समय है, लेकिन मैं खुश हूं यह बताते हुए कि वरुण और संदीप अच्छा कर रहे हैं। हमने सभी जरूरी सावधानियां बरती हैं, आईपीएल और केकेआर की मेडिकल टीम के सुझावों का पालन किया है। हम बाहर से भी सुझाव ले रहे हैं कि ऐसे समय में क्या बेहतर किया जा सकता है।

सीईओ ने बताया कि संदीप खासकर की अच्छा कर रहे हैं, उन्हें बुखार नहीं है और ना ही कोरोना के कोई लक्षण हैं, वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। लेकिन वरुण की थोड़ी तबीयत खराब है, लेकिन वह कल की तुलना में बेहतर हैं। दोनों ही खिलाड़ी सकारात्मक हैं। टीम के खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद केकेआर के वरिष्ठ खिलाड़ी हरभजन सिंह ने ट्वीट करके शाहरुख खान, केकेआर, वेंकी मैसूर का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि केकेआर के परिवार के साथ रहने के लिए शुक्रिया, हम सब एक परिवार हैं।

बता दें कि आईपीएल की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके कहा गया था कि केकेआर के दो खिलाड़ियों को अलावा पूरी टीम कोरोना निगेटिव है। हर किसी का टेस्ट हुआ था और सिर्फ दो खिलाड़ियों को छोड़कर सभी निगेटिव हैं। फिलहाल सभी खिलाड़ी पांच दिन तक क्वारेंटीन में रहेंगे। केकेआर के मालिक शाहरुख खान और मैसूर दोनों ही टीम के संपर्क में हैं और टीम के मूड को बेहतर रख रहे हैं।

वेंकी मैसूर ने कहा कि मुझे लगता है कि हर कोई सक्रिय है, हमे 24 घंटे पहले ही पता चला कि वरुण पॉजिटिव है। हमने तत्काल उन्हें आइसोलेट किया। रात में हमे पता चला कि संदीप भी कोरोना संक्रमित है, हमने दोनों को अलग-अलग फ्लोर पर अलग एसी डक्ट में रखा है और इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि संक्रमण और नहीं फैले। वेंकी ने कहा कि अभी कााफी मैच खेले जाने हैं लेकिन सबसे जरूरी है खिलाड़ियों का स्वास्थ्य।

Story first published: Tuesday, May 4, 2021, 8:27 [IST]
Other articles published on May 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+