For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर के ड्रेसिंग रूम से कप्तान को दिए जा रहे थे कोड वर्ड में संदेश, क्या है ये अलग रणनीति

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आखिरकार टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की है। पिछले कई मैचों में टीम के कप्तान इयोन मोर्गन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में मोर्गन ने जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। टॉस जीतकर कप्तान मोर्गन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई और मैच में सिर्फ 123 रन ही बना सकी। जिसका पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने लक्ष्य को 17वे ओर में ही हासिल कर लिया और मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 3 विकेट सिर्फ 42 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। मैच के दौरान केकेआर का मैनेजमेंट ड्रेसिंग रूम से कप्तान इयोन मोर्गन को कोड वर्ड में कुछ संदेश दे रहा था, जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल जब पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान 10वां ओवर चल रहा था तो प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी कर रहे थे और माइजेज हेनरीक्स गेंदबाजी कर रहे थे। इसी दौरान केकेआर के ड्रेसिंग रूम से कुछ नंबर के जरिए संदेश दिए जा रहे थे। ये संकेत कप्तान मोर्गन को दिए जा रहे थे। इस घटना के बाद अब इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है।

मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम से कभी 5 और कभी 4 नंबर को दिखाया जा रहा था। इस दौरान कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने कहा कि जरूर ड्रेसिंग रूम से बात करने की कोशिश की जा रही है, ऐसा लगता है कि फील्डिंग को लेकर इशारा किया जा रहा है कि आप 5 और चार की फील्डिंग को सेट करिए। बहरहाल केकेआर के लिए यह रणनीति रंग लाई है और मैच में उसे 5 विकेट से जीत मिली है।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो मयंक अग्रवाल सिर्फ 31 रन बना सके, जबकि रवि बिश्नोई ने 30 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 123 रन का लक्ष्य खड़ाकिया। वहीं केकेआर की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट, सुनील नरेन व पैट कमिंस ने 2-2 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 41 रन बनाए जबकि इयोन मोर्गन ने नाबाद 47 रन बनाए, जिसके लिए मोर्गन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और दीपक हुड्डा ने 1-1 विकेट लिए।

Story first published: Tuesday, April 27, 2021, 9:56 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+