बड़ा अफसोस है, मैं ना उसे KKR में नंबर 3 पर खिला पाया, ना ही MI में जाने से रोक पाया- गंभीर
नई दिल्लीः गौतम गंभीर अपने नाम के हिसाब से हैं, वे जितनी बातें करते हैं उनमें गंभीरता रहती है। हंसी मजाक वे नहीं करते और प्वाइंट पर बात करना अब उनकी आदत में शामिल हो चुका है। फिलहाल गंभीर आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं और मुंबई इंडियंस की दुर्गति देख रहे हैं जो आसानी से मैच हारती जा रही है।
मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी हैं सूर्यकुमार यादव। यादव बड़ी उम्मीदें बंधा चुके हैं लेकिन फिलहाल वे शांत हैं और मुंबई भी चुप है। गौतम गंभीर को लगता है मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी का उन्होंने अपने करियर में बहुत अच्छा उपयोग नहीं किया था।

सूर्यकुमार यादव को लेकर है अफसोस-
सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ वर्षों में 22 गज की पट्टी पर अपनी प्रतिभा की बदौलत नाम बनाया है। 2018 सीजन में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में शामिल होने के बाद ही इस दाएं हाथ के बल्लेबाज की किस्मत बदली थी। उन्होंने कई मैच जिताने वाली पारियां खेली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी स्थान दिलाया और वे अब टी 20 विश्व कप 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
यादव ऐसे बल्लेबाज हैं जो क्रीज पर समय बिताकर और घातक होते जाते हैं। इस मामले में वो महान एबी डिविलियर्स जैसे हैं। सूर्यकुमार 2014 से 2017 तक केकेआर के लिए खेल चुके हैं लेकिन वे तब निचले क्रम पर बैटिंग करते थे। केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि उनका सबसे बड़ा अफसोस सूर्यकुमार को नंबर तीन का स्थान नहीं देना है।
2007 T20 वर्ल्ड कप पर भी जल्द आएगी फिल्म, प्रोजेक्ट का नाम है- 'हक से इंडिया'

सूर्यकुमार को बाहर करना केकेआर का सबसे बड़ा नुकसान था- गंभीर
गंभीर ने यह भी कहा कि सूर्यकुमार को बाहर करना केकेआर का सबसे बड़ा नुकसान था।
गंभीर ने गुरुवार को स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "मुझे एकमात्र अफसोस सूर्यकुमार यादव को नंबर 3 पर नहीं भेजने का है। मनीष पांडे और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी थे, और इसलिए हमें हमेशा उन्हें फिनिशर के रूप में इस्तेमाल करना पड़ा। बहुत सारे खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में जाते हैं। केकेआर के दृष्टिकोण से, सूर्यकुमार यादव को छोड़ देना केकेआर का सबसे बड़ा नुकसान होना चाहिए।"
"वह वो हैं जिसे हमने चार साल तक तैयार किया और फिर उसे जाने दिया और अब वह अपने करियर के चरम पर है। क्योंकि हम उसे वह स्थान (नंबर 3) नहीं दे सके, वह नंबर 7 पर एक सीजन में 400-500 रन बनाने में सक्षम नहीं था। "

MI में जाना सूर्यकुमार को चमका गया-
एमआई ने 2018 की मेगा नीलामी के दौरान सूर्यकुमार को लिया और इसके बाद जो हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। सूर्या को शीर्ष क्रम में मौका दिया गया और उन्होंने निराश नहीं किया, लगातार तीन सत्रों में 400 से अधिक रन बनाए। उन्होंने 2019 और 2020 में MI को लगातार IPL खिताब दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फिलहाल सूर्यकुमार का बल्ला थोड़ा शांत है और केकेआर की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। केकेआर ने आईपीएल 2021 के यूएई लेग के दौरान लगातार दो मैच जीत लिए हैं जिनमें ताजा जीत मुंबई इंडियंस को एकतरफा तरीके से रौंदकर हासिल हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
