Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: केकेआर ने कराया पूल में कराया रेसलिंग चैलेंज, ये खिलाड़ी विजेता बनकर उभरा

नई दिल्लीः आईपीएल अब यूएई लेग में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ चुका है और टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है। आईपीएल एक इंटेस लीग है जहां पर रोजाना खिलाड़ियों को भयंकर प्रतियोगिता से गुजरना पड़ता है। ऊपर से गल्फ देश का गर्म मौसम चीजों को और चुनौतीपूर्ण बना देता है।

हालांकि मैच के बीच में कुछ ऐसे सेशन भी होते हैं जो खिलाड़ियों के लिए ताजगी भरने वाले हैं। आईपीएल में खिलाड़ियों के लिए मैच के बीच में ट्रेनिंग, जिम सेशन के अलावा कुछ मजेदार गतिविधियां भी होती हैं। ऐसी ही एक एक्टिविटी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस टीम ने पूल में रेसलिंग की जिसमें आपको पता है किसको जीत मिली?

केकेआर टीम में ओवरसीज खिलाड़ियों में आंद्रे रसैल काफी ताकतवर नजर आते हैं और उनके आसपास कोई भी खिलाड़ी टिकता नहीं दिखता है। तो जाहिर बात है कि यहां पर जब रेसलिंग हुई तो आंद्रे रसैल विजेता बनकर उभरे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन गतिविधियों का एक वीडियो अपलोड किया है जहां पर उन्होंने लिखा है कि आपका केकेआर के फाइट क्लब में स्वागत है। रेसलिंग कीजिए और जीतिए।

इस बीच, केकेआर के अभियान की बात करें तो टीम ने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। केकेआर खेमे के मुख्य सितारों में अब सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर हैं, जो फ्रेंचाइजी के लिए एक खोज साबित हो रहे हैं।

कोलकाता का ताजा मुकाबला बेहतरीन फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हो रहा है जहां केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 171 रनों का लक्ष्य दिया है। रसेल ने यहां 15 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। अय्यर इस बार खास नहीं कर सके और 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली और अंत में दिनेश कार्तिक ने 11 गेदों पर तेज 26 रन बनाए।

Story first published: Sunday, September 26, 2021, 18:39 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+