For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR के टॉप ऑर्डर की छुट्टी होना तय, मुख्य कोच ने हार के बाद निकाली भड़ास

अहमदाबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर से जिस तरह से कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज बेबस और लाचार नजर आए उसके बाद केकेआर के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकलम टीम के बल्लेबाजों से काफी नाराज हैं। टीम के शीर्ष बल्लेबाजों के प्रदर्शन से मैक्कुलम काफी नाराज हैं। दरअसल केकेआर के तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नीतीश राणा, शुबमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने कुल मिलाकर 67 गेंद पर 77 रन बनाए, वहीं पृथ्वी शॉ ने अकेले 41 गैंदों पर 82 रनों की पारी खेलकर केकेआर की टीम के मनोबल को तोड़ दिया।

निराशाजनक टॉप ऑर्डर

निराशाजनक टॉप ऑर्डर

केकेआर के बल्लेबाजों के फेल होने के बाद मैकलम ने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है, बतौर खिलाड़ी जब टीम का चयन होता है तो आप खिलाड़ी से आजादी, आत्मविश्वास और आक्रामकता की अपेक्षा की जाती है। उससे उम्मीद की जाती है कि वह मैदान में जाएगा खेल को बदलने की अपनी आक्रामकता से अपनी ओर करने की कोशिश करेगा और अपनी टीम को जीत दिलाएगा। मैंने और कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम के खिलाड़ियों से इस तरह का खेल खेलने के लिए कहा था, लेकिन दुर्भाग्य से हम वो कर नहीं पा रहे हैं, हम वो कतई नहीं कर पा रहे हैं जो हमे करना चाहिए।

पृथ्वी शॉ ने उदाहरण पेश किया

पृथ्वी शॉ ने उदाहरण पेश किया

मैकलम ने कहा कि आज आपने देखा पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त उदाहरण पेश किया कि हम किस तरह का खेल खेलना चाहते है। आप हमेशा 6 गेंद पर 6 चौके या छक्के नहीं लगा सकते हैं, लेकिन आपके भीतर यह करने की सोच होनी चाहिए, खासकर की जब आपको यह करने का लाइसेंस दिया गया है। बहुत मुश्किल होता है जब आप शॉट रन बनाने के लिए नहीं खेलते हैं। दुर्भाग्य से आज हमने पर्याप्त शॉट नहीं खेले। यह लगभग हर बार का हो गया है। मैंने अपने पूरे करियर में एक मुहावरे का इस्तेमाल किया है अगर आप आदमी को नहीं बदल सकते हैं तो उस आदमी को ही बदल दीजिए। लिहाजा अब संभव है कि हम कुछ बदलाव करें और कुछ नए खिलाड़ियों को लाएं जोकि खेल और बेहतर तरह से खेले।

शीर्ष क्रम में होगा बदलाव

शीर्ष क्रम में होगा बदलाव

मैकलम ने साफ तौर पर इस बात का संकेत दिया है कि टीम के शीर्ष क्रम में अब बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्य कोच ने कहा कि धीमी पिच पर आपको नई गेंद का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना होता है खासकर कि जब पॉवरप्ले हो। टी-20 क्रिकेट में आपको पुरानी सोच से बाहर आना होगा, एक बाउंड्री पाने के बाद दूसरी बार बाउंड्री मारने की कोशिश करनी चाहिए, आपको गेंदबाज पर और दबाव बनाने की कोशिश करनी चाहिए और विपक्षी टीम को दबाव में डालना चाहिए। जब आप एक के बाद एक बाउंड्री लगाते हैं तो गेंदबाज पर दबाव आता है और वह अपनी योजना को लागू नहीं कर पाता है। ऐसे में आप ओवर को और बड़ा कर सकते हैं और पारी को बना सकते हैं, उस तरह की साझेदारी करने की जरूरत है।

टीम में होगा अब बदलाव

टीम में होगा अब बदलाव

मुख्य कोच ने कहा कि आप हमेशा हर गेंद पर बाउंड्री नहीं लगा सकते हैं, लेकिन आप यह जरूर जाहिर कर सकते हैं कि आप यह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह बहुत मुश्किल होता है जब आप बाउंड्री लगाने की कोशिश भी नहीं करते, यह बहुत ही निराशाजनक है, मैंने हमेशा कहा है कि आपको आक्रामक होने की जरूरत है और खुद का खेल दिखाने की जरूरत है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं लिहाजा अब हम कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। मेरी आंद्रे रसल के साथ शुरुआत में बात हुई थी, हमने तमाम आंकड़ों को देखने के बाद सोचा कि उन्हें किस नंबर पर भेजना चाहिए। इसके बाद हमने तय किया 12 ओवर के बाद उन्हें भेजा जा सकता है। लेकिन ऐसा भी समय आता है जब उन्हें जल्दी जाना पड़ता है। आज के मैच में वो जल्दी आए, जिसकी वजह से वह क्रीज पर सेटल हुए, लेकिन वह अपनी आजादी से नहीं खेल सके, क्योंकि हम एक मुश्किल समय में थे। लेकिन सिर्फ रसल की पारी की वजह से हम सम्मानजक स्कोर खड़ा कर पाए। चेन्नई के खिलाफ मैच में, मैच हमारे हाथ से निकल चुका था, लेकिन मैदान पर आकर उन्होंने खेल को बदल दिया। लेकिम मेरा मानना है कि 12 ओवर के बाद ही उन्हें बल्लेबाजी के लिए आना सही रहेगा।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 11:30 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+