For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021, KKR vs SRH मैचः ड्रीम11 टिप्स, संभावित प्लेइंग XI, टीमों की जानकारी

नई दिल्लीः पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इयोन मोर्गन की कप्तानी में अपने आईपीएल 2021 अभियान की शुरुआत एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में कर रही है। केकेआर को अपना पहला मैच रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। मोर्गन ने पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक से कप्तानी ली थी और इंग्लैंड के इस विश्व विजेता कप्तान से कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार काफी उम्मीद कर रहे हैं। आइए देखते हैं इस मुकाबले में माईखेल का dream11 प्रीडिक्शन क्या है।

1. कोलकाता नाइट राइडर्स- टीम न्यूज

1. कोलकाता नाइट राइडर्स- टीम न्यूज

पहले टीम की बात करते हैं जिसमें केकेआर के पास शुभ्मन गिल के रूप में बहुत ही शानदार टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। जबकि राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा और अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक उनके अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। निश्चित तौर पर कप्तान मोर्गन तो बल्लेबाजी के लिए हैं ही और आंद्रे रसैल से एक बार फिर धमाकेदार आईपीएल की उम्मीद की जा रही है क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन में अपना बल्ला शांत रखा था। पिछले सीजन में सुनील नरेन भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। हालांकि इन दोनों कैरेबियाई खिलाड़ियों के लिए इस बार परिस्थितियां अलग होंगी क्योंकि आईपीएल एक बार फिर से भारत में हो रहा है।

IPL 2021: वानखेड़े में अधिकारियों, स्टॉफ को एंट्री के लिए दिखानी होगी COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट

वही केकेआर के पास शाकिब अल हसन भी हैं ऐसे में हो सकता है कि स्पिनर के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम त्रिनिदाद के खिलाड़ी से आगे शाकिब की ओर देखें। सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच एक नाम ऐसा है जो सबकी नजरें अपनी ओरआकर्षित कर रहा है और वह है 40 साल के खिलाड़ी हरभजन सिंह। हरभजन काफी मेहनत कर रहे हैं और उनकी फिटनेस इस दौरान अच्छी दिखाई दे रही है। टीम में वरुण चक्रवर्ती के तौर पर एक और मिस्ट्री स्पिनर केकेआर के लिए मौजूद है लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि वह कितने फिट हैं।

2. सनराइजर्स हैदराबाद- टीम न्यूज

2. सनराइजर्स हैदराबाद- टीम न्यूज

अब बात करते हैं डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की, जिसने पिछले सीजन में नंबर 3 पर रहकर संतोषजनक प्रदर्शन किया था। सबसे बड़ी खबर सनराइजर्स के खेमे के लिए भुवनेश्वर कुमार की वापसी है जो अपने कूल्हे की चोट के कारण पिछले सीजन में केवल चार ही मुकाबले खेल पाए थे। भुवनेश्वर कुमार और यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन टीम के साथ अच्छे तेज गेंदबाजी आक्रमण का निर्माण कर सकते हैं। इसके अलावा टीम में अगर राशिद खान को जोड़ दिया जाए तो गेंदबाजी काफी अच्छी दिखाई देती है। अच्छी गेंदबाजी के बाद हम यह जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो है। इसके अलावा टीम के पास केन विलियमसन और मनीष पांडे हैं जो कि सॉलिड बैटिंग का निर्माण करते हैं।

T20 क्रिकेट में देखने वाली बात यह होती है कि आपके लिए फिनिशर का काम कौन करेगा। और यही सवाल एसआरएच टीम के लिए भी है कि अंतिम पांच ओवर में कौन सा खिलाड़ी है जो मसल पावर को दिखाएगा। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो केकेआर की टीम 12-7 से सनराइजर्स हैदराबाद से आगे हैं और उन्होंने ऑरेंज आर्मी के खिलाफ पिछले साल अपने दोनों मुकाबले जीते थे।

3. प्लेइंग इलेवन

3. प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (wk), इयोन मोर्गन, नितीश राणा, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती / हरभजन सिंह, प्रसिध कृष्णा।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (wk), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।

4. ड्रीम11 टीम-

4. ड्रीम11 टीम-

डेविड वार्नर, शुभमन गिल, मनीष पांडे, इयोन मोर्गन, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, प्रसिद्ध कृष्णा

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 16:22 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+