For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

असहनीय दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए केएल राहुल, होगा ऑपरेशन, नहीं खेलेंगे आज का मैच

IPL 2021: KL Rahul to Undergo Surgery for Acute Appendicitis, big blow for Punjab | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम की ओर से इस बाबत आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। जिसमे कहा गया है कि केएल राहुल को बीती रात पेट में काफी तेज दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद उन्हें दवा दी गई। लेकिन जब दवा से उन्हें आराम नहीं मिला तो उन्हें इमरजेंसी रूम में ले जाया गया ताकि उनका टेस्ट कराया जा सके। टेस्ट में यह बात सामने आई है कि उन्हें गंभीर अपेंडिक्स की दिक्कत है। केएल राहुल का ऑपरेशान होगा, लिहाजा सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में केएल राहुल जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे। 7 मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज कएल राहुल ने अभी तक 331 रन बनाए हैं। आईपीएल के इस सीजन में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। केएल राहुल ने 66.20 के औसत से 331 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136 से ऊपर का रहा है। 7 मैचों में केएल राहुल 4 अर्धशतक लगा चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 16 छक्के और 27 चौके गाए हैं। 16 छक्के लगाकर केएल राहुल ने अभी तक इस सीजन में सर्वाधिक छक्के भी लगाए हैं। लेकिन जिस तरह से वह पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं उसके बाद पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा है।

कोरोना काल में जिस तरह से केएल राहुल की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके बाद बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि टीम की कप्तानी कौन संभालेगा। माना जा रहा है कि टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी क्रिस गेल को कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है। दरअसल अगर केएल राहुल का जल्द से जल्द ऑपरेशन हो भी जाता है तो टीम में वापसी करना उनके लिए आसान नहीं होगा। बबल से बाहर जाने के बाद हर खिलाड़ी को 7 दिन के लिए क्वारेंटीन रहना पड़ता है, लिहाजा केएल राहुल की अब टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। वहीं पंजाब की टीम के प्रदर्शन की बात करें तो 7 मैच में ससे 3 मैच जीतकर पंजाब की टीम अंक तालिका में पांचवे नंबर पर है।

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 17:58 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+