For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सर्जरी के 7 दिन बाद मैदान पर लौट सकते हैं केएल राहुल, फिर भी तय नहीं आईपीएल में खेलना

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे केएल राहुल को शनिवार को अचानक से पेट में उठे दर्द के कारण अहमदाबाद का बायोबबल छोड़ना पड़ा। जांच के पता चला कि उन्हें अपेंडिक्स का दर्द उठा है जिसके लिये सर्जरी जरूरी है। रविवार को मुंबई के अस्पताल में उनकी इस सर्जरी को अंजाम दिया गया। इस दौरान केएल राहुल को चार्टर प्लेन के जरिये अहमदाबाद से मुंबई ले जाया गया था, जिसके चलते दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में पंजाब की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में थी।

मयंक अग्रवाल ने अपनी कप्तानी के डेब्यू मैच में नाबाद 99 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में आसानी से 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। वहीं सोमवार को केएल राहुल के हेल्थ पर अपडेट देते हुए डाक्टर्स ने जानकारी दी है कि केएल राहुल एक हफ्ते के आराम के बाद मैदान पर लौटकर पुरानी सभी गतिविधियों को जारी कर सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद इस दिग्गज खिलाड़ी का बायोबबल में लौटकर टीम के साथ जुड़ना मुश्किल नजर आ रहा है।

और पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव के बाजीगर बने अशोक डिंडा, जानें कैसे जीते मोइना से चुनाव

बीसीसीआई की ओर से कोरोना को लेकर बनाये गये प्रोटोकॉल के हिसाब से अगर कोई खिलाड़ी बायोबबल छोड़कर जाता है तो वापस आने के लिये उसे फिर से जरूरी क्वारंटीन पीरियड से गुजरना होगा। ऐसे में डॉक्टर्स की ओर से दिये गये आराम के समय और क्वारंटीन के लिये अनिवार्य समय को जोड़ा जाये तो वो कम से कम 18 तारीख तक ही पंजाब के खेमे से जुड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि पंजाब की टीम को 19 मई को अपना 13वां और 22 मई को अपना 14वां और आखिरी लीग मैच खेलना है। फिलहाल पंजाब की टीम 8 मैचों में 3 जीत 5 हार के साथ छठे पायदान पर काबिज है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिये उसे अगले 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव आने की खबर को दबाना चाहती थी केकेआर, Whats App चैट से लीक हुई खबर

ऐसे में अगर पंजाब की टीम चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए जीत की लय वापिस हासिल कर लेती है तो शायद केएल राहुल टीम से वापस जुड़ सकते हैं वरना उनका बायोबबल में वापसी करना नामुमकिन है। आपको बता दें कि केएल राहुल पंजाब की टीम के लिये न सिर्फ कप्तानी कर रहे थे बल्कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

केएल राहुल ने इस सीजन खेले गये 7 मैचों में 66.20 की औसत से 331 रन बनाने का काम किया। अपने आखिरी मैच में वो आरसीबी के खिलाफ मैच खेलने उतरे थे जिसमें उन्होंने नाबाद 91 रनों की पारी खेली ती, जिसके चलते उनकी टीम ने 34 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 21:41 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+