For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल की धीमी पारी की केएल राहुल ने की तारीफ, बोले- उन्हें पता है किसे निशाना बनाना है

चेन्नई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। केएल राहुल ने कहा कि क्रिस गेल जानते हैं कि किस तरह से टी-20 इनिंग को बनाया जाता है और किस गेंदबाज को निशाना बनाना है। मुंबई इंडियंस के खइलाफ मैच में क्रिस गेल और केएल राहुल ने 79 रनों की साझेदारी की और पंजाब किंग्स की टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।

गेल को अपना रोल पता है
मैच में केएल राहुल ने 52 गेंदों पर 60 रनों की मजबूत पारी खेली जबकि क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस के 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने लक्ष्य को सिर्फ 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी मैच में जबरदस्त पारी खेलते हुए 20 गेंदों पर 25 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि सूखी गेंद पर ग्रिप अच्छी बन रही थी, अच्छी घूम रही थी। अच्छी बात है कि क्रिस गेल ने इस मुश्किल समय को पार किया, उन्हें पता था कि किस गेंदबाज को निशाना बनाना है। आप क्रिस गेल से यही चाहते हैं, वह ना सिर्फ विस्फोटक बल्लेबाज हैं बल्कि टी-20 के अनुभव बल्लेबाज भी हैं।

हम युवा टीम, धैर्य की जरूरत
केएल राहुल ने कहा कि हम खुद से बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं, हम धीरे-धीरे बतौर टीम एकजुट हो रहे हैं, मैंने पहले मैच के बाद भी यही कहा था, हम युवा टीम हैं, हम हर साल नए खिलाड़ियों को टीम में जोड़ते हैं, हमे धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। हुडा अच्छा खेल रहे हैं, शाहरुख खान को भी मौका मिल रहा है, आज रवि बिश्नोई ने भी अच्छा खेल दिखाया। चेन्नई के मैदान पर टॉस जीतने के बाद केएल राहुल ने जब गेंदबाजी का फैसला लिया तो लोग उनक फैसले से चौंक गए क्योंकि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने मुश्किल होता है, लेकिन केएल राहुल ने कहा कि पंजाब की टीम की अपनी योजना थी।

क्यों चुनी गेंदबाजी
राहुल ने कहा कि मैंने और कोच ने इसको लेकर लंबी बात की थी, मुझे लगता है कि विकेट शुरुआती कुछ मैचों में गीला था, हमने कुछ मैच यहां बल्लेबाजी की है और महसूस किया है कि गेंदबाज दबाव में रहते हैं। हम चाहते थे कि गेंदबाज इस माहौल में गेंदबाजी करें, हमने सुना था कि मैदान में काफी ओस थी। लिहाजा हमने फैसला लिया कि बाद में बल्लेबाजी करेंगे तो अच्छा होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बहरहाल हमे पता था कि हमे किस लक्ष्य का पीछा करना है, जिसने हमारी मदद की। कप्तान ने कहा कि रवि बिश्नोई शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने अनिल भाई के साथ काम किया, वह बहादुर खिलाड़ी हैं। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सिर्फ 131 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 9:32 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+