For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: छक्कों के मामलों में अलग-अलग उपलब्धियों से केवल 2 सिक्सर दूर राहुल-रोहित

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 में आज शाम यानी 28 सितंबर को मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ है। दोनों ही टीमें इस समय खराब प्रदर्शन कर रही हैं और अंक तालिका में इनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वैसे तो दोनों ही टीमों के 10 मैचों में चार जीत और छह हार के बाद आठ-आठ अंक हैं लेकिन मुंबई इंडियंस का रन रेट बहुत ही खराब है जिसके चलते यह टीम पॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर है।

जाहिर है मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए विकट स्थिति है और वे प्लेऑफ में जाने की संभावनाओं को धीरे-धीरे खारिज करते जा रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक बहुत बड़ा जलवा नहीं दिखाया है लेकिन अगर वह इस मुकाबले में 2 छक्के मार देते हैं तो T20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे कर पाएंगे। रोहित को हिटमैन के नाम से जाना जाता है और छक्के मारना अक्सर उनके बाएं हाथ का खेल रहा है।

दूसरी ओर विपक्षी कप्तान केएल राहुल भी छक्कों के मामले में अपने लिए भी एक अच्छा रिकॉर्ड देख रहे हैं क्योंकि उनको आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने के लिए केवल 2 ही सिक्सर की दरकार है। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक भी एक उपलब्धि से केवल दो कदम दूर खड़े हैं क्योंकि उनको अपने ओवरऑल T20 7000 रन पूरा करने में मात्र 2 रनों की और दरकार है।

हार्दिक पंड्या को भी अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए 5 सिक्सर की दरकार है और ऐसा करते ही वे आईपीएल में छक्कों का शतक लगा देंगे।

मुंबई इंडियंस की फजीलत इसलिए भी हो रही है क्योंकि कुणाल पांड्या बहुत अच्छी बॉलिंग नहीं कर पा रहे हैं और अपने पिछले सात आईपीएल मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए हैं। अगर यह ऑलराउंडर 1 विकेट ले लेता है तो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उनके 50 विकेट पूरे हो जाएंगे।

पंजाब किंग्स में क्रिस गेल का बल्ला भी खामोश है और अगर वे थोड़े रन बनाने में सफल रहते हैं तो उनके पास 5000 आईपीएल रन पूरा करने का मौका होगा क्योंकि इसके लिए मात्र 36 रनों की दरकार है।

आज का दिन डबल हेडर्स का है और यह मुकाबला शाम में भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे होगा। पंजाब किंग्स की टीम धीरे-धीरे अपने फैंस बेस को कम करती जा रही है लेकिन यह मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन है जिसने लोगों को चौंकाया है। सितारों से सजी टीम को चारों मैच बहुत बड़े अंतर से जीतने की कोशिश करनी होगी ताकि फिर से अपना रुतबा हासिल किया जा सके।

Story first published: Tuesday, September 28, 2021, 14:10 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+