For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस सीजन में और भी विस्फोटक बल्लेबाज बनेंगे केएल राहुल: वसीम जाफर

नई दिल्ली। आईपीएल के पिछले सीजन में केएल राहुल ने सर्वाधिक रन बनाए थे। 14 मैच में केएल राहुल ने 670 रन बनाए थे। लेकिन उनकी जबरदस्त पारी के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। केएल राहुल ने 129.35 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने कहा कि केएल राहुल ने पिछले सीजन में थोड़ी कम रफ्तार से बल्लेबाजी की थी, इसकी बड़ी वजह यह थी कि नंबर-5 के बाद बल्लेबाजी ज्यादा नहीं थी और ग्लेन मैक्सवेल फॉर्म में नहीं थे। इसी वजह से केएल राहुल ने यह जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। लेकिन इस बार केएल राहुल और भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे।

इस बार और भी विस्फोटक बनेंगे
सच मायने में केएल राहुल एक बेहतरीन और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वह टीम के कप्तान हैं, टीम के ओपनर हैं, इसके अलावा कुछ सीजन में उन्होंने विकेट कीपिंग भी की है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे सीरीज में केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। टी-20 सीरीज में फेल होने की वजह से केएल राहुल को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन लोगों की आलोचना को दरकिनार करते हुए केएल ने वनडे में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

तीनों फॉर्मेट में अच्छा करते हैं
वसीम जाफर ने कहा कि यह किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है, वह जितने अधिक मैच खेलेंगे, उतने ही बेहतर होंगे। हां, टी-20 सीरीज में वह अच्छा नहीं कर सके, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाए हैं और वह अपना खेल किसी भी दूसरे व्यक्ति से बेहतर जानते हैं। वनडे सीरीज में उन्होंने दिखाया कि आखिर वह क्यों अलग खिलाड़ी हैं। पंजाब किंग्स टीम की बात करें तो टीम पेपर पर बेहतर नजर आती है, लेकिन पिछले खिलाड़ी लगातार अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, यह टीम के लिए परेशानी का सबब बनी है।

इस बार बेहतर हो सकता है प्रदर्शन
जाफर ने कहा कि टीम बहुत ही संतुलित टीम है पिछले साल की तुलना में, हमारे पास गेंदबाजों की कमी थी जो मोहम्मद शामी का साथ दे पाते। जे रिचर्ड्सन और रिली मेरेडिथ हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं। बता दें कि पंजाब की टीम में 5,6,7 नंबर पर बेहतर खिलाड़ी नहीं थे जो आखिरी पांच ओवर में तेज रन बना सके। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि इस बार पंजाब की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 10:58 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+