PBKS vs KKR : केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी, केकेआर को 5 विकेट से हराया
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) सीजन-14 के 45वें मैच में पंजाब किंग्स ने कप्तान केएल राहुल की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) को 5 विकेट से हरा दिया है। राहुल ने 55 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इस जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। उसके 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं। वहीं केकेआर को 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। अब दोनों टीमों को हर हाल में अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे ताकि अगर-मगर के फेर में आकर प्लेऑफ में जगह बनाई जा सके।
इससे पहले कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए और पंजाब को 166 रन पर चुनौती दी। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की ओर से वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। हालांकि तीसरे ओवर में अरशददीप सिंह ने गिल को सात रन की पारी खेली। लेकिन तब अय्यर ने टीम की पारी बचाने के लिए राहुल त्रिपाठी के साथ शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई।
जहां दोनों के बीच पार्टनरशिप जोरों पर थी, वहीं रवि बिश्नोई की गेंद पर दीपक हुड्डा ने कर्वी त्रिपाठी का कैच ले लिया। उन्होंने 26 गेंदों में 34 रन बनाए। उनके आउट होने से दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी टूट गई। हालांकि वेंकटेश अय्यर ने 13वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक के बाद 15वें ओवर में उन्हें दीपक हुड्डा ने रवि बिश्नोई की गेंद पर लपका। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उसके बाद कोलकाता के बल्लेबाजों ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। 16वें ओवर में कप्तान इयोन मोर्गन को मोहम्मद शमी ने दो रन पर लपका। 18वें ओवर में नीतीश राणा ने 18 गेंदों में 31 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। 19वें ओवर में डेब्यू करने वाले टीम सिफर्ट 2 रन पर रन आउट हो गए, जबकि 20वें ओवर में दिनेश कार्तिक आखिरी गेंद पर अर्शदीप के खिलाफ 11 रन पर रन आउट हो गए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह 3 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। रवि बिश्नोई ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- ना कोहली ना रोहित, रवि बिश्नोई ने इसे बताया सबसे चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज
यहां देखें स्कोरकार्ड-
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (C), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (W), टिम सेफर्ट, सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (w/c), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
