For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: क्रुणाल पांड्या फिर हुए भावुक, निधन से 2 दिन पहले ही पिता ने कर दी थी ये भविष्यवाणी

नई दिल्लीः हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज पूरी हुई है जिसको मेजबान देश ने 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की। उस चीज की एक हाईलाइट क्रुणाल पांड्या का डेब्यू था जिन्होंने T20 क्रिकेट के बाद वनडे क्रिकेट में भी अपना पदार्पण किया। क्रुनाल पंड्या ने वनडे क्रिकेट में डेब्यूटेंट के तौर पर खेलते हुए सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसमें उन्होंने अपना अर्धशतक 26 गेंदों पर पूरा कर लिया था। उस मैच के दौरान क्रुनाल पंड्या काफी इमोशनल भी हो गए थे और अपने भाई हार्दिक पंड्या के गले मिलकर रोते हुए भी दिखाई दिए।

मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद क्रुनाल ने शेयर किए जज्बात-

मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद क्रुनाल ने शेयर किए जज्बात-

दरअसल 2 महीने पहले क्रुणाल पांड्या के पिता का निधन हो गया था और यह बल्लेबाज उन्हीं पलों को याद करते हुए काफी भावुक हो गया था। कुणाल और हार्दिक के पिता हिमांशु पंड्या एक ऐसे व्यक्ति माने जाते हैं जिन्होंने अपने बच्चों के लिए काफी कड़ा संघर्ष किया है और इस बात को हार्दिक और कुणाल दोनों ने कई बार जाहिर भी किया है। दोनों भाइयों की बातों से लगता है कि वह अपने पिता के काफी करीब रहे हैं। इसी वजह से उस मैच में भारत के प्रदर्शन के साथ-साथ कुणाल और उनके पिता का कनेक्शन और कुणाल के जज्बात बहुत ही चर्चाओं में रहे।

अब भारत ने अपने इंटरनेशनल घरेलू सीजन को पूरा कर लिया है और यह समय आईपीएल का है। आईपीएल में कुणाल मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं और उन्होंने एक बार फिर से अपने पिता के कुछ शब्द शेयर किए हैं जिसको बताते हुए वह एक बार फिर भावुक हो गए।

IPL 2021 का लाइव प्रसारणः टीवी और स्मार्टफोन पर कब और कहां देखें आईपीएल का 14वां सीजन

'बीज पापा ने बोए थे, हम केवल फल खा रहे हैं'

'बीज पापा ने बोए थे, हम केवल फल खा रहे हैं'

दरअसल यह मामला क्रुनाल के पिता के उस विश्वास से जुड़ा हुआ है जिसमें अपनी मौत से केवल 2 दिन पहले ही हिमांशु पंड्या ने कुणाल को फोन करते हुए कहते हैं कि जिस तरह से वे खेल रहे हैं उसके बाद उनको पूरा यकीन है कि क्रुनाल का टाइम अब आएगा। यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।

कुणाल वीडियो में कहते हैं कि, असल में उनके पिता ने जो मेहनत की है यह उसी का नतीजा है कि आज हम भाई इस मुकाम पर मौजूद हैं। वह वीडियो में बता रहे हैं कि किस तरह उनके पिता ने इतना कुछ किया और वे अचानक उनको छोड़कर चले गए। पिता के जाने के बाद से जैसे उनका जैसे उनके दिल का भी एक हिस्सा चला गया है। कुणाल ने कहा है कि- हम केवल फल खा रहे हैं और हमारे पापा ने बीज पहले ही बोल दिए थे।

निधन से 2 दिन पहले ही पिता ने कर दी भविष्यवाणी-

निधन से 2 दिन पहले ही पिता ने कर दी भविष्यवाणी-

पिता ने अपनी मौत से 2 दिन पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि उनके बेटे का टाइम अब आएगा। जाहिर है उसके बाद कुणाल को हम सब ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए पदार्पण करते हुए देखा है और उन्होंने प्रभावित भी किया है। कुणाल कहते हैं, "उस समय मैं केवल पिता की बात पर थोड़ा हंस दिया और कहा कि पापा मैं पिछले 5 साल से खेल रहा हूं और अच्छा कर रहा हूं लेकिन उनके पिता ने बेटे की बात का जवाब देते हुए कहा कि आपने अभी तक जो किया वह अच्छा था लेकिन आपका असली समय अब आएगा।"

आप इस वीडियो को यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं

हार्दिक और कुणाल दोनों आईपीएल में एक ही टीम से खेलते हैं और वह है मुंबई इंडियंस। इन दोनों को मुंबई इंडियंस टीम की जान माना जाता है और इस टीम की कामयाबी में पंड्या बंधुओं का योगदान काफी अच्छा रहा है।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 14:50 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+