For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रुणाल पांड्या एक बार फिर आए विवादों में, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने एक बार फिर इस आईपीएल सीजन में खुद को विवादों में पाया है। आईपीएल से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए क्रुणाल पांड्या और टीम के साथी दीपक हुड्डा के बीच विवाद के बाद हुड्डा को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने एक साल के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद, क्रुणाल पांड्या के पिता हिमांशु पंड्या का निधन हो गया, इसलिए कृणाल ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को आधे में छोड़ने और घर लौटने का फैसला किया था।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के 14वें सीजन में कृणाल पांड्या के व्यवहार ने सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को खींचा। इस मैच में, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और राजस्थान को 20 ओवरों में 171 रनों पर रोक दिया। जवाब में जब मुंबई उतरी तो ईशान किशन के रूप में टीम ने जल्दी विकेट खो दिया, जिससे क्रुणाल पांड्या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। क्रुणाल, जो इस सीजन में संघर्ष कर रहे थे, ने इस मैच में लय पाई। क्रुणाल ने 23 गेंदों पर 39 रन बनाए। उन्होंने क्विंटन डिकॉक के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी भी बनाई।

बल्लेबाजी करते हुए कृणाल पांड्या पर मुंबई के 12वें खिलाड़ी अनुकुल रॉय को गाली देने का आरोप लगा। कृणाल ने मैदान पर आए अनुकूल रॉय पर मॉइस्चराइजर फेंका। क्रुणाल पांड्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अनुकुल रॉय युवा खिलाड़ी हैं तो वहीं क्रुणाल पांड्या उनसे काफी सीनियर हैं ऐसे में जूनियर खिलाड़ी के साथ लापरवाही भरा रवैया सीनियर खिलाड़ी को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है। राजस्थान पर जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और 3 मैच हारे हैं।

Story first published: Saturday, May 1, 2021, 19:49 [IST]
Other articles published on May 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+