For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: कुलदीप यादव ने बताया कौन है आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाज, कहा- बॉलिंग करना मुश्किल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अगर सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम जरूर लिया जाता है जिन्होंने आईपीएल के इतिहास के ज्यादातर रिकॉर्ड अपने नाम किये हुए हैं। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना इससे थोड़ा अलग है। कुलदीप यादव का मानना है कि क्रिस गेल और महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन अगर सबसे मुश्किल बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स का नाम शामिल है।

कुलदीप यादव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा,' मेरा मानना है कि एबी डिविलियर्स और रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं जिनके सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। जहां डिविलियर्स मैदान के किसी भी कोने में शॉट मार सकते हैं तो वहीं पर रोहित शर्मा के पास हर गेंद को मारने के लिये बहुत ज्यादा समय होता है।'

और पढ़ें: CSK vs RR: चेन्नई के अनुभव पर भारी पड़ा चेतन साकरिया का जोश, आकाश चोपड़ा ने की जमकर तारीफ

इस बीच कुलदीप यादव ने क्रिस गेल और महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर आप आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस गेल सबसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

केकेआर के लिये पहले 3 मैचों में प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाने वाले कुलदीप यादव का मानना है कि जल्द ही उन्हें कोलकाता की प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी और वो अच्छा प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। कुलदीप यादव ने इस दौरान हरभजन सिंह की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे वो उनकी गेंदबाजी में सुधार लाने के लिये मदद कर रहे हैं।

और पढ़ें: CSK vs RR: वानखेड़े के मैदान पर धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

उन्होंने कहा,'अभी सिर्फ 3 ही मैच खेले गये हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही प्लेइंग 11 का हिस्सा बनूंगा और अच्छा प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ूंगा। टीम में भज्जू पा (हरभजन सिंह) के आने से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। अगर आपके साथ एक अनुभवी खिलाड़ी हो तो काफी मदद मिलती है, मैं उनके साथ बात करके अपनी गेंदबाजी में सुधार ला रहा हूं। वो मुझे कौशल के साथ-साथ मानसिक तौर पर मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं।'

Story first published: Monday, April 19, 2021, 22:56 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+