For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉलिंग में फेल कुलदीप यादव अब बल्ले से दम दिखाने की करेंगे कोशिश

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में तमाम खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की बात करें तो पिछले कुछ साल उनके लिए खास नहीं रहे हैं। पहले उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया गया और फिर केकेआर की टीम ने भी उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है। टीम में वरुण चक्रवर्ती के जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से कुलदीप की राह और मुश्किल हो गई। क्रुणाल पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर ऐसे खिलाड़ी हैं जो ना सिर्फ गेंद से बल्कि बैट से भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं, लिहाजा कुलदीप यादव के लिए टीम में वापसी की राह इन खिलाड़ियों ने और भी मुश्किल कर दी है। पिछले कुछ समय से गेंद से विफल रहने वाले कुलदीप यादव का कहना है कि अब वह अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करेंगे।

कुलदीप यादव ने कहा कि मैंने अपनी बल्लेबाजी पर बहुत काम किया है। लेकिन मुझे मैच में बल्लेबाजी का अधिक मौका नहीं मिला। लेकिन मैं बैटिंग कोच के साथ काम कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं आने वाले समय में रन बनाऊंगा। बल्ले से मेरे पास जो भी स्किल है उसका मैं इस्तेमाल करूंगा। बता दें कि कुलदीप यादव का वनडे में कुल औसत 13.11 का है और उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन का है। 63 मैचों में उन्होंने 21 बार बल्लेबाजी की है और सिर्फ 12 बार नॉटआउट रहे हैँ। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यहां भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। टेस्ट में उन्होंने 6.75 के औसत से रन बनाए हैं, जबकि 21 टी-20 मैचों में उन्हें सिर्फ दो बार बल्लेबाजी का मौक मिला है।

कुलदीप यादव का कहना है कि उनका डिफेंस काफी अच्छा है। मैं ऑस्ट्रेलिया में बहुत काम कर रहा था अपने शॉट्स पर, जिन जगहों पर मैं तेज गेंदबाजी पर रन बना सकता हूं और उनके खिलाफ स्कोर बनाने के मौके की तलाश कर रहा था। बता दें कि अब कुलदीप यादव को आईपीएल में अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। केकेआर की टीम में सुनील नरेन, शाकिब अल हसन और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज हैं, ऐसे में इन खिलाड़ियों के बीच खुद को बेहतर साबित करने का कुलदीप के पास मौका होगा।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 18:14 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+