वो जब भी सेलेक्ट होगा, उसे लंबा मौका मिलेगा- कुमार संगकारा ने लिया भारतीय बल्लेबाज का नाम

नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स की अच्छी परफॉर्मेंस ना आने के बावजूद इस खेमे में केवल एक ही राहत की बात है और वह है कप्तान संजू सैमसंग का प्रदर्शन। संजू सैमसन ने अभी तक कप्तानी के मोर्चे पर कोई बहुत बड़ा तीर तो नहीं मारा है लेकिन जिम्मेदारियों ने उनके अंदर एक शांत भाव दिया है और बैटिंग में भी एक परिपक्वता दिखाई देने लगी है।

संजू सैमसन को अक्सर अपार प्रतिभा के बावजूद अपना विकेट फेकने वाला बल्लेबाज माना जाता है। अभी भी सैमसन के अंदर कंसिस्टेंसी बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन उनकी बैटिंग में एक मैच्योरिटी दिखने की शुरुआत होने लगी है।

कप्तानी ने संजू सैमसन की बैटिंग ठीक कर दी है-

कप्तानी ने संजू सैमसन की बैटिंग ठीक कर दी है-

आईपीएल के चौथे सीजन से पहले संजू सैमसन को आरआर मैनेजमेंट ने अपने पक्ष का लीडर घोषित किया था और यह एक युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी बात थी। दुर्भाग्य से उनकी टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और यह राजस्थान रॉयल्स कि पिछले कई सीजन में समस्या रही है कि वह काफी कमजोर टीम बनकर उभरे हैं।

मैनेजमेंट टीम के प्रदर्शन से निराश जरूर होगा लेकिन सैमसन के व्यक्तिगत प्रदर्शन ने उनको फिर भी थोड़ा दिलासा दिया होगा क्योंकि इस खिलाड़ी ने 11 मैचों में 452 रन तो इसी सीजन में बना लिए हैं और वे शिखर धवन के बाद गत सीजन में सर्वाधिक रन स्कोरर के मामले में दूसरे पायदान पर खड़े हैं।

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह ने की संन्यास की घोषणा

संगकारा ने कहा- सैमसन भारतीय टीम के लिए रेडी

संगकारा ने कहा- सैमसन भारतीय टीम के लिए रेडी

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालने से पहले संजू सैमसन रन तो बनाते थे लेकिन लगातार नहीं बना पाते थे। हालांकि इस सीजन में कुछ चीजें बदली हैं क्योंकि उन्होंने सामने से आकर ना केवल बल्ले से टीम की अगुवाई की है बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। आईपीएल के समाप्त होने के बाद संजू सैमसन को उम्मीद है कि वे अपनी अच्छी फॉर्म केरला के लिए घरेलू क्रिकेट सीजन में भी जारी रखेंगे। हालांकि उनको भारतीय चयनकर्ताओं ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुना है लेकिन राजस्थान रॉयल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा को लगता है कि सैमसन भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार है।

संजू सैमसन को लंबा मौका दिया जाएगा- कुमार संगकारा

संजू सैमसन को लंबा मौका दिया जाएगा- कुमार संगकारा

कुमार ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए संजू सैमसन के बारे में कहा, "हां हमने कुछ चीजों को लेकर बात की है। हमारी अधिकतर बातचीत आईपीएल को लेकर ही फोकस थी। उनकी कप्तानी के बारे में ज्यादा बातें की गई है और इस बारे में भी कि किस तरीके से टीम खेल रही है। वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और स्पेशल टैलेंट हैं। उन्होंने इस सीजन में हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे यकीन है कि वह किसी समय भारत के लिए जरूर खेलेंगे। मुझे लगता है कि वह लंबे समय तक के लिए सिलेक्ट किए जाएंगे। जब भी उनको टीम में चुना जाएगा वह इसके लिए तैयार है।"

राजस्थान रॉयल्स संकटग्रस्ट टीम दिखी है-

राजस्थान रॉयल्स संकटग्रस्ट टीम दिखी है-

राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी खराब टीमों में से एक रही है क्योंकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स जैसे बहुत बड़े खिलाड़ी टीम में नहीं है और महंगे क्रिस मॉरिस औसत प्रदर्शन ही करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में हुए आईपीएल के दूसरे चरण में तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है। राजस्थान रॉयल्स के पास तीन मुकाबले अभी भी बचे हैं और उनको प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ना केवल यह मैच जीतने होंगे बल्कि बल्कि टीमों के परिणाम पर भी नजर रखनी पड़ेगी।

Story first published: Thursday, September 30, 2021, 15:23 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+