For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी को लेकर कोच कुमार संगकारा का बड़ा बयान

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं और आज होने वाले बड़े मुकाबले में अपनी टीम का साथ नहीं दे पाएंगे। लेकिन टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा को इस बात का विश्वास है कि टीम के युवा गेंदबाज मैच में खुद को साबित करेंगे। दरअसल आर्चर भारत के खिलाफ सीरीज में चोटिल थे, जिसकी वजह से उनकी उंगली का ऑपरेशन हुआ है, फिलहाल वो आईपीएल के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे।

संगकारा ने कहा कि संजू और मैं इस बात से सहमत हैं कि जोफ्रा का ना होना हमारे लिए बड़ी कमी है, वो हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं, उनका टीम में ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमे अपनी योजना बनानी होगी। संगकारा को उम्मीद है कि आईपीएल के अगले चरण में संभव है कि आर्चर उपलब्ध होंग और टीम में अपना योगदान देंगे। पिछले कई सालों में राजस्थान की कमजोर कड़ी भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन है। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जयदेव उनादकत अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनादकत के अलावा चेतन सकारिया और कार्तिक त्यागी टीम के युवा गेंदबाज हैं।

टीम के गेंदबाजों की बात करते हुए संगकारा ने कहा कि अनुभव का ना होना भी टीम के काम आ सकता है, विपक्षी टीम को गेंदबाज के बारे में पता नहीं होता है। आईपीएल में तेज गेंदबाजी आसान नहीं है। अधिकतर विकेट काफी अच्छे हैं, लिहाजा आपके पास स्किल होना जरूरी है। हमारे पास कार्तिक त्यागी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में काफी अच्छा किया था, इस साल हमारे हमारे पास कुलदीप यादव और चेतन सकारिया हैं।

बता दें कि आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ है। एक तरफ जहां राजस्थान की टीम के सामने सीजन में बेहतर करने की चुनौती है तो दुसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम काफी बेहतर नजर आ रही है। टीम में कप्तान केएल राहुल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मयंक अग्रवाल, डेविड मलान जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं तो मोहम्मद शमी, क्रिस जोर्डन, जे रिचर्डसन, अर्शदीप सिंह जैसे जबरदस्त गेंदबाज हैं।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 9:04 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+