IPL 2021 : फाइनल में अभी तक 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को विजेता टीम मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीजन के फाइनल मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रन से जीत हासिल कर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। चेन्नई को जीत दिलाने में ओपनर फाफ डु प्लेसिस का अहम रोल रहा।। उन्होंने टीम को जीत की ओर ले जाने के लिए 86 रनों की शानदार खेली, जिस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया। इसी के साथ वह इतिहास इतिहास के फाइनल मुकाबलों में यह अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी की थी। डु प्लेसिस इस अहम मैच में अर्धशतक लगाने वाले चेन्नई के इकलौते बल्लेबाज थे। उन्होंने अपने अर्धशतक को बड़ी पारी में बदलने की भी पूरी कोशिश की। उन्होंने 59 गेंदों में तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से 86 रन बनाए, हालांकि 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम मावी ने वेंकटेश अय्यर को कैच देकर उनकी पारी समाप्त हो गई। चेन्नई ने डु प्लेसिस के प्रदर्शन के दम पर कोलकाता को 193 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में कोलकाता के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक जमाया, लेकिन उनकी टीम मैच के अंत में केवल 165 रन ही बना सकी क्योंकि अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट होते गए।

यह भी पढ़ें- 'ये टीम खिताब जीतने की हकदार थी', धोनी के बयान ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पूरे मैच में सबसे ज्यादा 86 रन बनाने वाले डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही उनका नाम उन खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल किया गया है जिन्हें आईपीएल फाइनल में मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

हर आईपीएल सीजन के फ़ाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' बनने वाले खिलाड़ी-
2008 - युसूफ पठान
2009 - अनिल कुंबले
2010 - सुरेश रैना
2011 - मुरली विजय
2012 - मनविंदर बिसला
2013 - कीरोन पोलार्ड
2014 - मनीष पांडे
2015 - रोहित शर्मा
2016 - बेन कटिंग
2017- क्रुणाल पांड्या
2018 - शेन वॉटसन
2019- जसप्रीत बुमराह
2020 - ट्रेंट बोल्ट
2021 - फाफ डु प्लेसिस

Read more about: faf du plessis ipl 2021 records
Story first published: Saturday, October 16, 2021, 12:41 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+