For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

36 गेंद पर 69 रनों की आतिशी पारी का मयंक अग्रवाल ने खोला राज

मुंबई। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की और कप्तान केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। लेकिन पिछले कुछ समय से वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे थे, जिसकी वजह से वह आलोचकों के निशाने पर थे। लेकिन मयंक अग्रवाल का कहना है कि वह इसको लेकर कतई परेशान नहीं थे कि वह बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं, मैंने उन चीजों पर ही खुद की बल्लेबाजी को आधारित रखने की कोशिश की, जिसको मैंने आईपीएल के पिछले सीजन में बैटिंग के दौरान लागू किया था।

पिछले सीजन में बनाए 424 रन
मयंक अग्रवाल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 14 मैचों में 424 रन बनाए थे। लेकिन इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 14 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वह खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मयंक अग्रवाल ने 36 गेंदों पर 69 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसकी मदद से पंजाब किंग्स की टीम ने 195 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि मैच में शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से पंजाब की टीम को मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मैं पॉजिटिव सोच के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करता
मैच के बाद मयंक अग्रवाल ने कहा कि मैं पहले दो मैचों के बारे में बहुत नहीं सोच रहा था, पिछले सीजन में मैंने जिस सोच के साथ बल्लेबाजी की उसी सोच के साथ इस सीजन में भी मैं बल्लेबाजी करना चाहता था। मुझे लगता है कि पिछले मैच में मैं अच्छी गेंद पर आउट हो गया और मैं उसको लेकर बहुत परेशान नहीं था मैं अगले मैच को लेकर पॉजिटिव था, लिहाजा मैं उसी रणनीति पर चलना चाहता था जिस रणनीति का मैंने पिछले सीजन में पालन किया था। मैं नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, मैं अच्छी पोजीशन में आ रहा था, मैं पिछले मैच के बार में नहीं सोचता हूं, खुश हूं कि इस मैच में मैंने अच्छी बल्लेबाजी की।

धवन की पारी पड़ी भारी
बता दें कि मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की बेहतरीन पारी के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब के लक्ष्य कोमहज 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में शिखर धवन ने 49 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। मयंक ने कहा कि मुझे लगा कि यह अच्छा टोटल है, पहली पारी में रन बनाना आसान नहीं था, लिहाजा मैंने सोचा ओस दूसरी पारी में बड़ी भूमिका निभाएगा। बता दें कि पंजाब का अगला मुकाबला चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को है।

Story first published: Monday, April 19, 2021, 14:34 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+