चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में आ चुके हैं। उनको यहां पर इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे एडिशन की तैयारी करनी है। इसके बाद वे यूएई में रवाना हो जाएंगे जहां पर 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी।
धोनी बहुत दिन तक नहीं चेन्नई में नहीं रुकेंगे क्योंकि सीएसके की टीम कुछ ही दिनों में दुबई की फ्लाइट पकड़ लेगी। जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त से टीम की दुबई में तैयारियों के लिए एक कैंप आयोजित किया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी सोमवार की देर रात अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ चेन्नई के एयरपोर्ट में दिखाई दिए।
चेन्नई चेन्नई महेंद्र सिंह धोनी का दूसरा घर है और यहां पर एक बार फिर से उनका बड़ा स्वागत देखने को मिला। धोनी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। पिछली सीजन में काफी खराब खेलने वाली चेन्नई की शुरुआत इस सीजन में काफी अच्छी हुई है और धोनी चाहेंगे कि आईपीएल के अगले बचे हुए हिस्से में भी बेहतर प्रदर्शन करके एक खिताब अपने नाम किया जाए।
आईपीएल 2021 के पहले हिस्से में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 मैचों में पांच जीत हासिल की थी और धीरे-धीरे वे प्रतियोगिता को जीतने के दावेदार भी बनते चले गए। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी जीत की दावेदार है क्योंकि वह 8 मैचों में छह मुकाबले जीतकर टॉप पर है। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी ठीक स्थिति में है। आईपीएल का दूसरा चरण, जो 19 सितंबर से शुरू हो रहा है, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला देखेगा।
इस सीजन में एक बार फिर से धोनी की कप्तानी उभरकर सामने आई और विदेशी खिलाड़ियों मोइन अली और सैम कुरेन का जैसे उन्होंने उपयोग किया, उसकी सभी ने सराहना की। पावरप्ले में अपने पावर-हिटिंग कौशल को बेहतर करने के लिए अली को तीसरे नंबर पर इस्तेमाल किया गया था और कुरेन को कई बार रवींद्र जडेजा और खुद कप्तान से आगे एक फिनिशर के रूप में भेजा गया।
ट्विटर पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, 40 वर्षीय धोनी को मास्क पहने देखा जा सकता है, और कुछ प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने की कोशिश में मौजूद थे। यह वीडियो चेन्नई एयरपोर्ट का लग रहा था।
Finally Dhoni is here 😍🦁🔥@MSDhoni • #MSDhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/QHT9tllPOn
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) August 10, 2021