For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: स्मिथ के आईपीएल नहीं छोड़ने पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जताई हैरानी, कही बड़ी बात

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। भारत में इस समय जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आईपीएल को बीच में छोड़कर वापस लौट गये हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी भी भारत में रुककर आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। इस चीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने हैरानी जताते हुए बड़ा बयान दिया है और कहा कि भारत में लगातार लाखों की संख्या में आ रहे कोरोना संक्रमित केसों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में रुक कर खेल रहे हैं। मार्क टेलर ने इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के रुकने पर खासा हैरानी जताई।

उल्लेखनीय है कि भारत में तेजी से कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ता देख एंड्रयू टॉय, केन रिचर्डसन और एडम जम्पा ने आईपीएल को बीच में छोड़कर वापस ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया था। हालांकि लीग में अभी भी ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ियों समेत कुछ कोच और कॉमेंटेटर हिस्सा बने हुए हैं। बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को सुरक्षित तरीके से वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने का भरोसा जताया है।

और पढ़ें: IPL 2021: केन विलियमसन का खुलासा, बताया- क्यों 11वें ओवर से पहले खत्म कराई राशिद खान की गेंदबाजी

'चैनल 9 पर बात करते हुए मार्क टेलर ने कहा, 'मैं आईपीएल में कई खिलाड़ियों के रुकने के फैसले को लेकर हैरान हूं। अगर आप पैट कमिंस हैं तो 6 हफ्तों के लिये क्रिकेट छोड़ना मुश्किल हो सकता है लेकिन स्टीव स्मिथ का रुकना मुझे समझ नहीं आ रहा क्योंकि उनके पास तो आईपीएल का कोई बहुत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं है। स्मिथ का करार लगभग 350000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का है और वो जितने बड़े खिलाड़ी हैं उसकी तुलना में काफी कम है, ऐसे में मुझे उनके इस लीग में भाग लेने के फैसले ने ही काफी हैरान किया है।'

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने स्टीव स्मिथ को इस सीजन 2.2 करोड़ रुपये की कीमत के साथ अपने खेमे में जोड़ने का काम किया। वहीं पर मार्क ट्रेलर ने मुंबई इंडियंस के लिये खेल रहे क्रिस लिन के चार्टर्ड प्लेन की मांग को बेतुका करार दिया। उल्लेखनीय है कि क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से खिलाड़ियों को सुरक्षित लौटने के लिये आईपीएल के बाद विशेष विमान की व्यवस्था करने की मांग की थी।

और पढ़ें: सुरेश रैना, क्रिस गेल के खास क्लब में शामिल हुए मयंक अग्रवाल, नाम किया IPL का खास रिकॉर्ड

क्रिस लिन ने कहा था कि क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को मिलने वाले पैसे का कुछ प्रतिशत लेता है तो ऐसे में उसे खिलाड़ियों को सुरक्षित वापस लाने के लिये आईपीएल के बाद चार्टर्ड प्लान की व्यवस्था करनी चाहिये।

इस बयान के जवाब में मार्क टेलर ने कहा,'मेरे हिसाब से क्रिस लिन का यह बयान पूरी तरह से बेतुका है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों से उनके कॉन्ट्रैक्ट का 10 प्रतिशत इस वजह से लेता है क्योंकि उसने कोचिंग और बाकी चीजों पर खर्च कर खिलाड़ियों को इस लायक बनाया है कि वो आईपीएल जैसी लीग में बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकें। जंपा, टॉय और रिचर्डसन भले आईपीएल से लौट आये हैं लेकिन वहां के बायोबबल में हमारे ज्यादातर खिलाड़ी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।'

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 23:12 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+