नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच तकरीबन 4 लाख केस हर रोज आ रहे हैं। इस बीच आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना के बीच आईपीएल के आयोजन के चलते कई खिलाड़ी, अंपायर अपना नाम आईपीएल से बाहर जा रहे हैं और उन्होंने बीच टूर्नामेंट से ही अपना नाम वापस ले लिया और अपने घर लौट गए। अब आईपीएल में मैच रेफरी मनु नैय्यर ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। दरअसल मनु नैय्यर की मां का देहांत हो गया, जिसके बाद मनु नैय्यर ने आईपीएल से बाहर जाने का फैसला लिया है। मनु नैय्यर अहमदाबाद में थे लेकिन अब वहबायो बबल से बाहर निकलकर अपने घर जाएंगे।
बता दें कि मनु नैय्यर आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में रेफरी थे। इस मैच को विराट कोहली की टीम ने जीता था। करीबी मुकाबले में आरसीबी की टीम ने मैच में एक रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद मनु नैय्यर को जब अपनी मां के देहांत की खबर मिली तो उन्होंने बायो बबल से बाहर जाने का फैसला लिया है। मनु नैय्यर की मां का नींद में ही देहांत हो गया था।
सूत्र के अनुसार मनु नैय्यर की मां जब बीती रात सो रही थीं तभी उनका देहांत हो गया। इसके बाद आज मनु नैय्यर बायो बबल से बाहर जाएंगे और दिल्ली पहुंचेंगे। फिलहाल अभी यह पता नहीं है कि क्या वह फिर से बायो बबल में वापस लौटेगे। बता दें कि मनु नैय्यर 1986 से 1994 तक दिल्ली के लिए खेलते थे। 2017 में वह मैच रेफरी बने। आईपीएल के इस सीजन में वह पांच मैच में रेफरी थे, जिसमे से मुंबई में आयोजित हुए चार मैच में वह रेफरी थे। बता दें कि इससे पहले अंपायर नितिन मेनन भी आईपीएल से बार हो चुके हैं। उनके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित हैं जिसके चलते वह बायो बबल से बाहर चले गए।