For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: दिग्गज टीम, लीजेंड कप्तान, आज से बजेगा IPL के दूसरे चरण का बिगुल

नई दिल्लीः आखिरकार आईपीएल की दो सबसे महान टीमें, दो महानतम कप्तान एक दूसरे के आमने सामने होंगे और सीजन 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत हो जाएगी। फैंस इससे ज्यादा बेहतर आगाज की उम्मीद नहीं कर सकते थे। 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला करेगी।

दोनों ही कप्तानों की तैयारियां भी अलग-अलग हैं। रोहित जहां टेस्ट मैच खेलकर आए हैं तो वहीं धोनी काफी पहले से आईपीएल जोन में आ चुके हैं। धोनी की आईपीएल तैयारियां रोहित से काफी आगे दिखती हैं क्योंकि हिटमैन ने यूएई आते ही 6 दिन तक क्वारंटाइन भी किया था। रोहित के पास मैच प्रैक्टिस मौजूद रही है लेकिन दूसरे फॉर्मेट में, जबकि धोनी ने किसी भी फॉर्मेट में मैच प्रैक्टिस हासिल नहीं की।

दोनों ही धाकड़ टीमें जीतना चाहेंगी और अपने विपक्षी को एक इंच की गुंजाइश भी छोड़ना नहीं चाहेंगी। पहले ही अपने 7 मैच खेल चुकी मुंबई इंडियंस लय पहले हॉफ में लय में नहीं दिखी थी क्योंकि उन्होंने केवल 3 ही गेम जीते।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक अच्छा कॉम्बिनेशन मिल गया लगता है। उनके युवा खिलाड़ियों रितुराज गायकवाड़ और सैम करन ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वे टीम के लंबे प्लान के खिलाड़ी लगने लगे हैं जबकि स्पिनरों इमरान ताहिर, मोइन अली और रविंद्र जडेजा ने उम्दा किया लेकिन दिक्कत यूएई हो सकता है। पिछले सीजन में सीएसके का बुरा हाल यूएई में ही हुआ था। मोइन और जडेजा ने हालांकि अब बल्ले से भी प्रभावित किया है। सीएसके को अब नए सिरे से सब कुछ शुरू करना होगा।

धोनी और रैना की उम्र ढल चुकी है। ये दोनों अनुभव को जोड़ने के लिए अब टीम में हैं। टी20 जिस तरीके से बदला है उसके बाद इन दोनों के पास अब टीम को देने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है। धोनी अपनी कप्तानी और सीएसके की फादर फीगर होने के चलते टीम में मौजूद हैं। अगर ये दोनों पुराने दिग्गज अपनी लय का आधा हिस्सा भी खोज लें तो चेन्नई आधारित फ्रेंचाइजी का बेड़ा पार होना तय है।

मुंबई इंडियंस सदाबहार है, सब उनको ही पसंद करते हैं लेकिन ये सीजन उन्होंने खराब टीम की तरह खेला है। उनके लिए राहत यह है कि वे यूएई में हुआ पिछला आईपीएल जीत गए थे और अब एक लंबा ब्रेक आ गया है जहां इस टीम को फिर से एकजुट होने का मौका मिला है। रोहित अब टी20 के भी कप्तान होंगे और इसने मुंबई इंडियंस को और ताकत दी है।

सूर्यकुमार यादव इस टीम के बेस्ट बल्लेबाज लग रहे हैं जो विश्व कप टीम का भी अहम हिस्सा बन चुके हैं। ईशान किशन और राहुल चाहर को भी वर्ल्ड कप में जगह मिली है और ये खिलाड़ी अब पहले से 10 गुना ज्यादा आत्मविश्वास में आपको दिखने जा रहे हैं। जाहिर है यूएई लेग में मुंबई इंडियंस एक बार फिर सबसे घातक साबित हो सकती है।

सोने पर सुहागा तब होगा जब हार्दिक पांड्या बॉलिंग करेंगे और पूरे प्रयास के साथ करेंगे। सेलेक्टर्स का कहना था कि यह सितारा टी20 वर्ल्ड कप में पूरे दमखम के साथ बॉलिंग करने के लिए तैयार है।

Story first published: Sunday, September 19, 2021, 11:32 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+