
टीम न्यूज- दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब के खिलाफ काफी बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुत ही ताकतवर दिखाई दी थी। शिखर धवन ने बहुत ही शानदार पारी खेली थी और 92 रन बनाकर अपनी टीम को लीड किया था। धवन के साथ-साथ यह टीम मार्कस स्टोइनिस की फॉर्म वापसी के चलते बहुत खुश दिखाई दे रही है क्योंकि यह खिलाड़ी अपने पिछले सीजन के प्रदर्शन की छाया भी नहीं लग रहा था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि धीरे-धीरे मार्कस स्टोइनिस रंग में आ रहे हैं और अगर वे अपने रौद्र रूप में खेलना जारी रखते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन की तरह लंबा सफर तय करेगी। स्टीव स्मिथ को एक मौका और दिया जाएगा क्योंकि पिछली बार वे केवल 9 रनों पर सिमट गई लेकिन पहला ही मैच सीजन में खेल रहे थे। इसका फायदा उनको मिलना चाहिए। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी पिछले सीजन की सफलता के 2 बड़े तेज गेंदबाजों को एक साथ उतारना चाहेगी जो है- कैगिसो रबाजा और एनरिक नॉर्खिया। अगर ऐसा होता है तो क्रिस वॉक्स को शायद बाहर जाना पड़े।

टीम न्यूज- मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम के अंदर आपको बहुत ज्यादा बदलाव नहीं मिलते हैं क्योंकि आम तौर पर काफी सेट टीम मानी जाती है हालांकि उनके बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया है ऐसे में हो सकता है कि बल्लेबाजी का क्रम थोड़ा बदल दिया जाए। इन तीनों में अभी तक डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने 160 प्लस का स्कोर एक बार भी नहीं किया है जबकि उनके पास में दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाज मौजूद हैं। अभी तक अपनी गेंदबाजी के दम पर ही गाड़ी खींच रही है जबकि एक चैंपियन टीम को ऐसा करना शोभा नहीं देता।
IPL 2021: कोहली ने कहा, अब पहले जैसे गेंदबाज नहीं रहे सिराज, रसेल से चुकाया हिसाब

प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-
डीसी: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, लुकमान मेरीवाला, क्रिस वोक्स / एनरिक नार्जे, आर अश्विन, अवेश खान, कैगिसो रबाडा।
एमआई: क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

ड्रीम11-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।


Click it and Unblock the Notifications
