For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KKR: रोहित के इंतजार में बड़ा रिकॉर्ड, हार्दिक खेले तो 5 छक्कों में ही बना देंगे खास 'शतक'

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में आज यानी 23 सितंबर को मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से है। मुंबई की टीम यूएई चरण के दौरान खेले गए अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार गई थी लेकिन जिस तरह की इस फ्रेंचाइजी की कहानी रही है उसके हिसाब से यह लोग शुरुआत में थोड़े सुस्त होते हैं और बाद में खिताब जीतकर फुर्र हो जाते हैं। ऐसे में रोहित एंड कंपनी बहुत चिंतित तो नहीं होगी लेकिन उनके आठ मैच पूरे हो चुके हैं और वे अभी भी अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।

मुंबई की टीम की समस्या उसके खिलाड़ियों को लगी हल्की-फुल्की चोटें हैं और वे अपने पहले मैच में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधरों के साथ नहीं खेले थे। इस मुकाबले में भी इन खिलाड़ियों की उपस्थिति को लेकर 100% निश्चितता नहीं है लेकिन रोहित शर्मा के खेलने की संभावनाएं ज्यादा हैं। टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने और दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस बारे में इशारा कर चुके हैं। हालांकि अभी भी हार्दिक पंड्या की उपस्थिति पर सवालिया निशान बने हुए हैं।

रोहित अगर खेले तो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बुरा होगा क्योंकि यह खिलाड़ी हमेशा इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करता है। इस मुकाबले को रोहित शर्मा बनाम वरुण चक्रवर्ती के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि उन्होंने आरसीबी के खिलाफ इससे पहले मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की थी और तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वरुण चक्रवर्ती आने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अपार संभावनाएं बना सकते हैं।

जहां तक केकेआर की टीम की बात है तो यह आठ मुकाबलों में केवल 3 ही मैच जीत पाई है और अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित इस मैच में खेले तो उनके पास साढ़े 5000 आईपीएल रन पूरा करने का सुनहरा मौका होगा जिसके लिए उनको मात्र 20 रनों की दरकार है। जबकि दिनेश कार्तिक को अपने 4000 आईपीएल रन पूरा करने के लिए केवल 54 रन चाहिए। यह दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में लंबे समय से खेल रहे हैं और अपनी अपनी फ्रेंचाइजी के स्तंभ रहे हैं।

हार्दिक पंड्या के खेलने पर सवालिया निशान तो है ही लेकिन अगर वे खेल पाए तो उनको इस लीग में 100 छक्के लगाने के लिए केवल 5 सिक्सर की दरकार है। उनके भाई कुणाल पांड्या भी एक कीर्तिमान से केवल 1 विकेट दूर है और वह 50 विकेट मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में ले लेंगे।

दिनेश कार्तिक विश्व कप खेलना चाहते थे लेकिन उनको जगह नहीं मिली और शायद वे आईपीएल में कोई चमत्कार कर पाए तो चयनकर्ताओं का मूड बदले लेकिन ऐसी संभावना ही बहुत कम है। दिनेश कार्तिक अभी हाल ही में इंग्लैंड से सदाबहार कमेंट्री करके निकले हैं और वे अभी तक 114 कैच आईपीएल में बतौर विकेटकीपर पकड़ चुके हैं और उनको केवल एक और कैच चाहिए। तब वे इस लीग में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 11:41 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+