
टीम न्यूज- मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के लिए अहम बात यह है कि आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले उसके सभी खिलाड़ी कोविड-19 नेगेटिव पाए गए हैं। ऐसे में उनके पास पूरी ताकत के साथ उतरने की छूट होगी। हालांकि क्विंटन डी कॉक इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का हिस्सा थे और उनको अनिवार्य क्वॉरेंटाइन पीरियड से गुजरना होगा। हालांकि मुंबई के पास ऑप्शन है कि वे रोहित शर्मा और क्रिस लिन की जोड़ी को उतार सकते हैं। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह पर भी नजर रहेगी जिन्होंने हाल ही में शादी की है और सफेद गेंद क्रिकेट से ब्रेक लिया था।
मुंबई VS बेंगलुरू हेड टू हेड रिकॉर्डस और आंकड़े

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो उनके दो खिलाड़ी कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे इनमें ओपनिंग बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल थे जिन्होंने अपना लेटेस्ट टेस्ट नेगेटिव कराया है लेकिन वह क्वारंटाइन पीरियड के कारण शायद आज का मुकाबला मिस कर देंगे। उनकी अनुपस्थिति में विराट कोहली मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ ओपनिंग में उतर सकते हैं। विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि वे आईपीएल 2021 सीजन में ओपनर के तौर पर ही आएंगे और उनको निश्चित तौर पर नई भूमिका में देखने के लिए फैंस उत्साहित होंगे। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के आलराउंडर डेनियल सम्स भी कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे और वह भी उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास एक अच्छी बेंच स्ट्रैंथ है जिससे वे अपने खिलाड़ी चुन सकते हैं।

प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, जिमी नीशम, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, पवन देशपांडे, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी।

ड्रीम11-
रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांडया, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट


Click it and Unblock the Notifications
