For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: पहला रन, चौका, छक्का, आउट और रन आउट, रोहित ने किया सीजन का उद्घाटन

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहले मुकाबले के साथ हो गई है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है जहां पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पांच ऐसे आंकड़े बनाए हैं जो आईपीएल के उद्घाटन पर बहुत अच्छे से दस्तक देते हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल 2021 का पहला रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इसके इसके साथ सीजन में पहला चौका भी रोहित शर्मा के बल्ले से ही निकला है। यह मैच का तीसरा ओवर था जो मोहम्मद सिराज कर रहे थे जिस पर आखिरकार मुंबई इंडियंस की टीम को पहला चौका मिला। यह तीसरे ओवर की पांचवी गेंद थी यानी कि मुंबई की टीम को आरसीबी के गेंदबाजों ने तब तक बांध कर रखा था।

इतना ही नहीं रोहित ने नहीं इस सीजन के पहले छक्के का उद्घाटन किया जब उन्होंने चौथे ओवर में यूज़वेंद्र चहल की चौथी गेंद को मैदान के पार कर दिया। यह चहल की ओर से एक फ्लाइट गेंद थी जिसको मुंबई इंडियंस के कप्तान ने आसानी से बाहर भेज दिया। गेंद की टाइमिंग बहुत अच्छी थी और यह मिड ऑन को कवर करती हुई छह रनों के लिए चली गई।

मजेदार बात यह है कि रोहित शर्मा इस सीजन में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। जी हां रोहित ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया जिसके बाद वह 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। रोहित को रन आउट करने में कोहली और चहल की भूमिका थी। रोहित ना केवल सीजन में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने बल्कि रन आउट होने वाले भी पहले बल्लेबाज बने।

मुंबई इंडियंस की टीम क्विंटन डी कॉक के बिना खेल रही है इसलिए इस बार क्रिस लिन रोहित शर्मा के ओपनिंग साझेदार बन कर आए थे जिन्होंने 35 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली और 4 चौके व तीन छक्के लगाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 23 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली है और वह काइल जैमिसन का शिकार हो गए। यह कीवी पेसर के लिए यह आईपीएल में पहला विकेट था।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 20:58 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+