नई दिल्लीः डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत कर रही है। इसी के साथ ही आईपीएल का 14वां सीजन चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कुछ ही टीम के पास इस तरह की ताकत है जैसे कि मुंबई इंडियंस के पास है क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कोर खिलाड़ियों का बड़ा हिस्सा अपने पास रखती हैं जिनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक और कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। आइए देखते हैं कल के मैच में मुंबई इंडियंस के किन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी-
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस अब एक दूसरे के साथ अपनी पहचान बना चुके हैं। जब आप एमआई के बारे में सोचते हो तो रोहित शर्मा से बाहर देखना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में रोहित एक बार फिर से पारी की शुरुआत करेंगे और उनको देखना हमेशा की तरह खूबसूरत होगा। उन्होंने हाल की फॉर्म की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 161 रनों की बढ़िया पारी खेली थी। रोहित ने आईपीएल के पिछले सीजन में 27.66 की औसत से 332 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 127.69 रहा था। उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए थे लेकिन एक भी शतक शामिल नहीं था। ऐसे में निश्चित तौर पर रोहित शर्मा इस बार अपने लिए बेहतर प्रतियोगिता की उम्मीद कर रहे होंगे।
सूर्यकुमार यादव-
बात करते हैं सूर्यकुमार यादव की जो हाल ही में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने दूसरे टी-20 मैच में 57 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी और पांचवे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में तेज 32 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए एक सनसनीखेज खिलाड़ी रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने 16 मैचों में 40 की औसत के साथ 480 रन बनाए जिसमें चार अर्धशतक उनके नाम के सामने शामिल हैं। इतना ही नहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 145.01 रहा था।
जसप्रीत बुमराह-
मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे पहले आता है। उनकी हाल ही में शादी हुई है जिसके चलते उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के बाद सफेद गेंद क्रिकेट से ब्रेक लिया था और अब वे वापसी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह संयुक्त अरब अमीरात में बहुत ही बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने 27 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को टाइटल जिताने में काफी मदद की थी। इतना ही नहीं वे दिल्ली कैपिटल्स के कैगिसो रबाडा के बाद प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनका पिछले सीजन में इकोनामी रेट भी केवल 6.3 का था।