For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021, MI vs SRH: बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं वार्नर, पोलार्ड बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

चेन्नईः आईपीएल 2021 अभी ऐसी स्टेज पर है जहां अधिकतर टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को सेट करने में लगी हुई है। टीमों ने 2 के करीब मैच खेले हैं और उनको अभी भी यह देखना बाकी है कि उनका बेस्ट टीम संयोजन परिस्थितियों में किस प्रकार से फिट बैठता है। इन सब के बीच आज ऐसी दो टीमें मुकाबला खेलने के लिए उतर रही है जिनका आईपीएल सीजन 2021 में तीसरा मैच होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रोहित शर्मा एंड कंपनी डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद को अभी तक खेले गए सीजन के दोनों मुकाबलों में हार मिली है जबकि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछला मुकाबला जीतकर अपना खाता खोल दिया है। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ ओपनिंग मैच में उनको हार मिली थी। आइए इस मैच में बनने वाले कुछ रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं-

निश्चित तौर पर डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे बड़े बल्लेबाज होंगे जिन्होंने पिछले मैच में भी अच्छी पारी खेली थी लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया था। यदि वार्नर एक अर्धशतक और लगा देते हैं तो वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने आईपीएल में 50 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरा नंबर शिखर धवन का आता है जो आईपीएल में अब तक 42 अर्धशतक लगा चुके हैं।

वार्नर को आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की दरकार है। जिस तरीके से चेन्नई का विकेट धीमा खेलता है उस लिहाज से 5 छक्के लगाने के लिए उनको शुरू से अंत तक रहना होगा। वही एक और बल्लेबाज मनीष पांडे हैं जिनके ऊपर पिछली 2 पारियों में टीम की नैया पार ना लगाने का दाग है। अगर मनीष पांडे प्लेइंग इलेवन में जगह पाते हैं तो उनको अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए केवल 2 और छक्के लगाने की जरूरत होगी।

अब बात करते हैं मुंबई इंडियंस की तो कीरोन पोलार्ड बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका आईपीएल रिकॉर्ड शानदार है। वार्नर को जहां पांच छक्कों की दरकार है तो वही कीरन पोलार्ड को 200 आईपीएल सिक्स तक पहुंचने के लिए दो ही छक्कों की दरकार है। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या और शाहबाज नदीम को आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेटों की जरूरत है। शाहबाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हैं।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 15:10 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+