For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली प्रदर्शन के लिए उतावले हैं, लगता है उनकी लय वापस आ गई है- माइक हेसन

नई दिल्लीः विराट कोहली की कप्तानी के इर्द-गिर्द बहुत सारी बातें उठनी शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने आरसीबी की कमान को भी छोड़ दिया है, हालांकि मौजूद सीजन में वे कप्तान बने रहेंगे। इसी बीच आरसीबी को आईपीएल 2021 दूसरे लेग की शुरुआत में ही झटका लगा और केकेआर के खिलाफ ऐसी शर्मशार करने वाली हार मिली जो सीजन के अंत तक याद रहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुख्य कोच माइक हेसन को लगता है कि टीम मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी करने के लिए तैयार है।

आरसीबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर माइक हेसन ने कहा कि कप्तान विराट कोहली मौजूदा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।

हेसन ने कहा, "देखिए, कभी-कभी हमारे बल्लेबाज कुछ अतिरिक्त अवसर पाने के लिए ऐसा करने की कोशिश करते हैं। विराट स्पष्ट रूप से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब है, वह अपना आत्मविश्वास हासिल करने के लिए सेशन दर सेशन काम करना पसंद करते हैं और इससे उनको लय मिल जाती है। यह निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि उन्होंने इसको पा लिया है।"

आरसीबी का अगला मुकाबला शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके से होगा।

रविवार को, कोहली ने घोषणा की थी कि वह आईपीएल 2021 सीजन के बाद आरसीबी के कप्तान के रूप में पद छोड़ देंगे।

हेसन ने एक वर्चुअल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि यह वास्तव में किसी भी प्रकार का ध्यान भंग ना हो। हमने उस घोषणा को जल्द से जल्द करने के बारे में बात की, सभी खिलाड़ियों को इसके बारे में पता था। इसने केकेआर के खिलाफ हमारे प्रदर्शन को प्रभावित नहीं किया है। हम तेज नहीं थे, हमने विकेट गंवाए। लेकिन मुझे विश्वास है कि यह समूह बहुत जल्दी पलट जाएगा।"

कोहली केकेआर के खिलाफ हाथ में बल्ला लेकर असफल रहे क्योंकि वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। दाएं हाथ के बल्लेबाज को प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा वापस पवेलियन भेज दिया गया।

फिलहाल कोहली को देखकर साफ है कि वह जल्द से जल्द टी20 की कमान से पल्ला झाड़ना चाहते हैं। यह चीजें जैसे बहुत पहले तय हो चुकी हैं अब तो बस तेजी से घोषणा करके बैटिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। वैसे भी दो साल में कोहली को बल्लेबाज के तौर पर सिवा असफलता के कुछ नहीं मिला। यह बात निश्चित तौर पर कोहली के जेहन में है।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 17:36 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+