For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी की कप्तानी में हर कोई खेलना चाहता है, वो हर किसी का खेल बेहतर करते हैं: मोइन अली

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार नए कलेवर में आईपीएल के सीजन में नजर आएगी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन को भुलाकर इस सीजन में बेहतर करने की कोशिश करेगी। टीम में इस बार कई नए खिलाड़ी जुड़े हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को भी चेन्नई की टीम ने इस साल की नीलामी में खरीदा है। चेन्नई की ओर से धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर मोइन अली काफी उत्सुक हैं।

 इस सीजन में सीएसके नए कलेवर में

इस सीजन में सीएसके नए कलेवर में

महेंद्र सिंह धोनी इतिहास में एकमात्र ऐसे कप्तान है जिनकी कप्तानी में किसी टीम ने आईसीसी की टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। यही नहीं धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी के नेतृत्व में आईपीएल के सीजन में हर बार चेन्नई की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन पिछले सीजन में चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं जा पाई थी।

धोनी की कप्तानी में हर कोई खेलना चाहता है

धोनी की कप्तानी में हर कोई खेलना चाहता है

मोइन अली को पिछले साल नीलामी में चेन्नई की टीम ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। मोइन अली ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने धोनी की कप्तानी में खेला है, उनसे मैंने बात की है उन्होंने बताया कि धोनी ने उनका खेल बेहतर किया है। मुझे इस बात का भरोसा है कि धोनी जबरदस्त कप्तान हैं। मेरे खयाल से हर खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेलना चाहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि धोनी खिलाड़ियों को जबरदस्त आत्मविश्वास और स्पष्टता देते हैं।

दूसरी टीमों से अलग है सीएसके

दूसरी टीमों से अलग है सीएसके

मोइन अली ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि मजबूत कप्तान और अच्छा कोच टीम में हो जो शांत हो, जो खिलाड़ियों का दबाव खुद पर ले सके, हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे साथ ऐसा है। चेन्नई सुपर किंग्स में मुझे लगता है कि हम खिताब जीत सकते हैं। मैं टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। सीएसके की अच्छी बात है कि टीम जल्दी अपना संतुलन नहीं खोती है, टीम हर चीज को बेहतर ढंग से हैंडल करती है।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 16:06 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+