इस गेंदबाज ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किल, मोहम्मद कैफ बोले- कठिन चुनौती है

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स का आज अहम मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। ऐसे में दिल्ली की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैदराबाद के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ भी इस बात को मानते हैं कि राशिद खान टीम के लिए चुनौती हैं। लगातार दो मैचों में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है।

बेहतर योजना की जरूरत

बेहतर योजना की जरूरत

मोहम्मद कैफ ने इस बात को माना है कि उनके बल्लेबाजों को राशिद खान के खिलाफ बेहतर रणनीति के साथ आना चाहिए। राशिद खान ने आईपीएल में इस बार चार मैचों में 5 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनका इकोनॉमी 5.06 का रहा है। लेकिन मोहम्मद कैफ को इस बात का भरोसा है कि उनके बल्लेबाज राशिद खान का सामना कर सकते हैं। कैफ ने कहा कि जिस तरह से हम राशिद खान को खेलेंगे वह इस पिच पर हमारे लिए अहम होने वाला है। चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजी काफी मुश्किल है, लेकिन हमारे पास अनुभवी बल्लेबाज हैं।

टीम के पास बेहतर बल्लेबाज

टीम के पास बेहतर बल्लेबाज

कैफ ने कहा कि शिखर धवन काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, पिछले मैच में स्टीव स्मिथ ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है। अमित मिश्रा ने जबरदस्त गेंदबाजी की, इसके अलावा हमारे पास रविचंद्रन अश्विन भी हैं। मार्कस स्टॉयनिस ने नई गेंद से पिछले मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। जिस तरह से ऋषभ पंत टीम को लीड कर रहे हैं, खासकर की टर्निंग पिच पर वह जबरदस्त है। आज मैच में क्या अक्षर पटेल भी टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में क्या अक्षर, अश्विन और अश्विन एक साथ खेलेंगे इसपर कैफ ने कहा कि यह ड्रीम स्पिन अटैक है।

ड्रीम स्पिन अटैक

ड्रीम स्पिन अटैक

अक्षर पटेल की वापसी पर कैफ ने कहा कि अक्षर पटेल के टीम में वापस आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी संतुलित और जबरदस्त नजर आती है। वह हमारी टीम के अहम सदस्य हैं। टीम में वह बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, पिछली बार हम उपविजेता रहे थे, इस साल का सीजन हमारे लिए बिल्कुल अलग होगा। अमित मिश्रा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन एक साथ खेले यह हमारे लिए ड्रीम स्पिन अटैक होगा।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 12:05 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+