For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK टीम पर बढ़ सकता है कोरोना का खतरा, कई और खिलाड़ी हो सकते हैं संक्रमित

नई दिल्ली। आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी के बाद आनन-फानन में आईपीएल के इस सीजन को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। केकेआर के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा, सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धामान साहा को कोरोना संक्रमित होने के बाद यह फैसला लिया गया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कोच लक्ष्मीपति बालाजी, माइक हसी कोरोना संक्रमित हैं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के कई और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।

दरअसल कोरोना का टेस्ट होने से पहले तीन दिन तक माइक हसी मैदान में खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस सेशन में शामिल थे। इंसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार माइक हसी फाफ डूप्लेसिस और सुरेश रैना नेट्स पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान बात कर रहे थे कि टीम के और खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। बता दें कि चेन्नई की टीम में माइक हसी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मंगलवार को आई थी, जिसमे वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद एक बार फिर से टेस्ट किया गया, लेकिन दूसरी बार भी उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि सोमवार को लक्ष्मीपति बालाजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी जोकि बाद में गलत साबित हुई। दरअसल मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के साथ शनिवार को मुकाबला था और बालाजी को डगआउट में कई खिलाड़ियों के साथ देखा गया था। उनके साथ रॉबिन उथप्पा, मिचेल सैंटनर व अन्य खिलाड़ियों को देखा गया था। चूंकि कोरोना का वायरस तकरीबन 6 दिन तक शरीर में सक्रिय रहता है लिहाजा संभव है कि उनके संपर्क में आने से कई और खिलाड़ी भी संक्रमित हुए हो। बता दें कि डीडीसीए के पांच ग्राउंड्समैन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Story first published: Wednesday, May 5, 2021, 11:43 [IST]
Other articles published on May 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+