For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: रविंद्र जडेजा के 4 कैच लेने के बाद चर्चाओं में आया धोनी का 8 साल पुराना ट्वीट

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के बारे में सबसे मशहूर बात उनकी फील्डिंग है। हालांकि वे एक अच्छे ऑलराउंडर भी हैं लेकिन उनकी फील्डिंग बेस्ट मानी जाती है। जडेजा को भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन फील्डर बताया जाता है। इसके अलावा वे मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में एक है। रविंद्र जडेजा इस समय महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं जहां पर उनकी फील्डिंग का बोलबाला है। रविंद्र जडेजा अपनी चौतरफा काबिलियत के चलते क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में किसी भी कप्तान के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है।

धोनी का 8 साल पुराना ट्वीट-

धोनी का 8 साल पुराना ट्वीट-

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि बीसीसीआई ने इस दर्जे के खिलाड़ी को ए प्लस ग्रेड में क्यों नहीं लिया। आईपीएल के हालिया मुकाबले की बात करें तो यहां भी जडेजा को काफी चर्चाएं मिल रही हैं जिसमें उनका ऑलराउंड प्रदर्शन फिर से छा गया है। बात करते हैं 19 अप्रैल 2021 को हुए मुकाबले की जिसमें जडेजा ने मैदान पर अपनी फील्डिंग के चलते दोबारा सुर्खियां बटोरी है। जडेजा ने इस दिन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में पूरे चार कैच पकड़े। राजस्थान रॉयल्स के यह चार कैच जडेजा ने तब पकड़े जब वे बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। इसी के साथ धोनी का 8 साल पुराना ट्वीट वायरल हो गया है।

IPL 2021 प्वाइंट टेबल अपडेट, पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में कौन कितना आगे

जडेजा की फील्डिंग को तब ये कहा था-

जडेजा की फील्डिंग को तब ये कहा था-

यह ट्वीट किसी और ने नहीं बल्कि जडेजा के कप्तान और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने ही किया था। धोनी का यह पुराना ट्वीट इसीलिए फिर से एक बार वापस आ गया है क्योंकि उन्होंने रविंद्र जडेजा को लेकर ही कुछ बात कही थी। यह बात 9 अप्रैल 2013 की है तब धोनी ने जडेजा को लेकर ट्वीट किया था कि, सर जडेजा कैच लेने के लिए दौड़ते नहीं है बल्कि गेंद उनको खुद ही मैदान में ढूंढ लेती है और उनके हाथों में आकर गिर जाती है। एक कप्तान के द्वारा या फिर एक सीनियर खिलाड़ी के द्वारा किसी जूनियर कि इससे ज्यादा तारीफ और क्या हो सकती है। जडेजा हर मुश्किल कैच इसी तरह से लेते हैं मानो गेंद खुद लपकती हुई उनके हाथों में समाने को बेताब होती है।

लय में आती दिख रही है सीएसके-

लय में आती दिख रही है सीएसके-

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लय में आती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एकतरफा मुकाबले में युवा संजू सैमसन की टीम को बहुत आसानी से मात दे दी। राजस्थान रॉयल्स पहले से ही जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के जाने के बाद लगभग अपंग दिखाई देने लगी है। यह टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 रनों की भारी-भरकम हार का सामना कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स को यह तीन मैचों में दूसरी हार मिली है और वे अभी से मानो प्लेऑफ की रेस के बाहर दिखने लगे हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9 विकेट पर 188 रन बनाए थे। फाफ डू प्लेसिस उनके सबसे ज्यादा स्कोरर रहे जिन्होंने केवल 17 गेंदों पर 33 रन चढ़ती है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से चेतन सकारिया बाएं हाथ के अच्छे गेंदबाज के तौर पर उभर रहे हैं जिन्होंने तीन विकेट लिए। महंगे ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस भी दो बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे। अभी तक मॉरिस अपनी कीमत को जस्टिफाई करने में कामयाब रहे हैं।

IPL 2021: सहवाग ने मजेदार अंदाज में बयां किया चेन्नई में चेज करने वाली टीमों का हाल

पटरी से उतर रही है राजस्थान की गाड़ी-

पटरी से उतर रही है राजस्थान की गाड़ी-

जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में लड़खड़ाते-लड़खड़ाते हुए 9 विकेट पर 143 रन बना सकी। ले देकर जोस बटलर टीम के एक विश्वसनीय खिलाड़ी नजर आते हैं लेकिन उन्होंने भी टीम की नैया पार नहीं लगाई और 49 रन बना पाए। हालांकि राजस्थान रॉयल्स का बाकी कोई बल्लेबाज 25 रन भी नहीं बना सका था। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो जीत के बाद आत्मविश्वास में है और उन्होंने अंकतालिका में अब दूसरा स्थान कब्जा लिया है। खैर प्रतियोगिता अभी शुरुआती दौर में है और अंक तालिका में उतार-चढ़ाव मैच के साथ देखने को मिलेंगे लेकिन 21 अप्रैल को होने वाले अपने तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से जीतना चाहेगी जो कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 12:17 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+