For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे चेन्नई, CSK ट्रेनिंग कैम्प में करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन

चेन्नईः भारत में आईपीएल 2021 के लिए नीलामी पूरी हो चुकी है और अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए नए सिरे से खुद को मैदान में झोंकने का टाइम है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके टीम पिछले सीजन के दौरान प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। येलो आर्मी सातवें नंबर पर रहकर अपने फैंस को निराश कर चुकी थी।

इस बार चेन्नई सुपर किंग ने मैदान पर फिर से पुराना प्रदर्शन दोहराने के लिए कमर कसी होगी। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी यहां पर चेन्नई सुपर किंग के ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों की अगुवाई करेंगे।

आप महेंद्र सिंह धोनी को सफेद टी-शर्ट और फेस मास्क पहने हुए देख सकते हैं जबकि चेहरे पर उनकी चिर परिचित मुस्कान थी जब वे एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने कप्तान का नए सीजन में स्वागत करने के लिए सोशल मीडिया पर इस फोटो को पोस्ट किया है।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के सीनियर बल्लेबाज अंबाती रायडू ऐसे पहले खिलाड़ी थे जो यहां पहुंचे थे और अब वे अपने कप्तान के साथ जुड़ जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू हो जाएगा जिसको लीड करने के लिए धोनी यहां पहुंचे हैं।

हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2020 के लिए जगह और अन्य शेड्यूल्स के बारे में डिटेल्स नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

इस दौरान धोनी सीएसके कैंप में कई घरेलू खिलाड़ियों के साथ समय बिताएंगे और उनके साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। यह पहली बार है जब ipl 2020 के बाद धोनी क्रिकेट में वापस लौटते हैं। पिछला सीजन ना तो धोनी के लिए अच्छा रहा था और ना ही उनकी टीम के लिए। इस टीम ने केदार जाधव, शेन वाटसन और हरभजन सिंह जैसे बहुत अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था हालांकि सुरेश रैना को टीम में बरकरार रखा गया है।

आपको बता दें पिछली बार यूएई जाने से पहले चेन्नई की टीम ने अपने शहर में एक ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया था। यह कैम्प किसलिए विवादों में आ गया था क्योंकि यूएई पहुंचने के बाद टीम के कुछ खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मोईन अली के अलावा ऑफ स्पिनर कृष्णपा गौतम पर भी बड़ा दांव लगाया है।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 10:11 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+