For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: 'लोग मुझ पर उंगली नहीं उठा सकते', फिटनेस को लेकर धोनी ने आलोचकों को सुनाई दो टूक

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में 3 बार की खिताबी चैम्पियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को वानखेड़े के मैदान पर उतरे तो आईपीएल के इतिहास में कप्तानी को लेकर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल में किसी एक टीम की ओर से खेलते हुए यह धोनी का 200वां मैच था जिसे उनके फैन्स बेहद खास बनता हुआ देखना चाहते थे। अंत में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, वानखेड़े के मैदान पर टॉस हारने और पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद सीएसके की टीम ने 188 रनों के लक्ष्य का बचाव कर लिया और राजस्थान रॉयल्स की टीम को 45 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

मैच के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब फैन्स को एमएस धोनी की डाइव देखने को मिली जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को 2019 विश्वकप सेमीफाइनल की याद दिला दी। मैच के बाद जब धोनी से इस डाइव के बारे में बात करते हुए फिटनेस पर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया।

और पढ़ें: CSK vs RR: जानें कैसे जोस बटलर के छक्के से हारा राजस्थान, 8 रन में खो दिये 5 विकेट

धोनी ने कहा,'जब आप खेलते हैं तो कोई भी यह नहीं सुुनना चाहता कि उसे कोई अनफिट करार दे। आपके प्रदर्शन की गारंटी नहीं होती। जब मैं 24 साल का था तब भी मेरे प्रदर्शन की कोई गारंटी नहीं था और अब 40 का होने के बावजूद मेरे प्रदर्शन की गारंटी नहीं है। लेकिन जब लोग आप पर यह कहकर उंगली नहीं उठा सके कि वो अनफिट है तो यह मेरे लिये सकारात्मक चीज है। मुझे युवा खिलाड़ियों के बराबर अपनी फिटनेस को रखना अच्छा लगता है। खुद को चैलेंज करना कई बार अच्छा होता है।'

गौरतलब है कि जब धोनी बल्लेबाजी करने आये थे तो पारी की दूसरी ही गेंद पर वो एक रन चुराना चाहते थे लेकिन फील्डर की मुस्तैदी को देखते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रविंद्र जडेजा ने उन्हें वापस भेजा, जहां पर रन आउट से बचने के लिये एमएस धोनी ने फुल डाइव लगा दी। उनकी चुस्ती को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिटनेस के दीवाने हो गये हैं।

और पढ़ें: CSK vs RR: चेन्नई के अनुभव पर भारी पड़ा चेतन साकरिया का जोश, आकाश चोपड़ा ने की जमकर तारीफ

आपको बता दें कि वानखेड़े के मैदान पर खेले गये इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 188 रन बनाये, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 11 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 87 रन बना लिये थे। जिसके बाद सीएसके के स्पिनर्स ने 8 रन में 5 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और 45 रनों से मैच को जीत लिया।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 1:28 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+