For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मेगा नीलामी से पहले शानदार यादें छोड़ गई MI, रोहित शर्मा ने कहा- गर्व कर सकती है ये टीम

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस को लेकर कई लोग भावुक हैं। तारीफों का दौर शुरू हो चुका है क्योंकि लीग मैचों से बाहर होकर भी एमआई ने पिछले कुछ सालों में जिस तरह का क्रिकेट खेला है उसने अपने पीछे एक परंपरा छोड़ दी है जिसको जो भी टीम फॉलो करेगी वह आने वाले आईपीएल सीजनों की विजेता बनती रहेगी। सीजन 2021 के बाद अब आईपीएल की महानीलामी का दौर शुरू होगा जिसमें हर टीम के पास फिर से खुद को नए सिरे से बनाने का मौका होगा।

यह कहना मुश्किल हैं कौन खिलाड़ी अब किस टीम से खेलता दिखाई देगा। धोनी खुद कह चुके हैं कि वे रिटेन पॉलिसी को लेकर बहुत क्लियर नहीं हैं। जो भी हो आपको आईपीएल की टीमों में खिलाड़ियों के संयोजन को लेकर बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

MI पिछले 5-6 वर्षों की खातिर अपना सिर ऊंचा रख सकती है- रोहित

MI पिछले 5-6 वर्षों की खातिर अपना सिर ऊंचा रख सकती है- रोहित

कोई नहीं जानता कि मुंबई इंडियंस के शानदार खिलाड़ी आगे किस टीम से खेलते दिखाई दें लेकिन इस फ्रेंचाइजी ने पिछली महानीलामी से अब तक अपनी एक लीगेसी छोड़ दी है। वे आईपीएल 2021 में अपना अंतिम लीग मैच भी चिर-परिचित प्रचंड अंदाज में खेलकर विदा हुए और कप्तान रोहित शर्मा को इस बात पर गर्व है।

हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें थोड़ा निराशा हुई कि 5 बार के चैंपियन आईपीएल 2021 के प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम नहीं थे, लेकिन उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी पिछले 5-6 वर्षों में अपने प्रदर्शन के लिए अपना सिर ऊंचा रख सकती है।

T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने पीयूष चावला, मोहम्मद नबी ने बनाया नया रिकॉर्ड

जाते-जाते पूरी ताकत झोंक दी-

जाते-जाते पूरी ताकत झोंक दी-

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को अबू धाबी में अपने अंतिम लीग चरण के मैच में प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। MI ने मैच में तब भी हार नहीं मानी जब उनको पता था कि उनके पास चढ़ने के लिए एक पहाड़ सरीखा रास्ता है क्योंकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद को 171 रनों से हराना था।

इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की चमड़ी उधेड़ दी, क्योंकि उन्होंने क्रमशः 84 और 82 रन बनाए और मुंबई इंडियंस ने 235 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में उनका सर्वोच्च स्कोर था। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने एक प्रभावशाली पीछा किया, 193 रन बनाए और कुल 42 रनों से पीछे रह गए, जिससे मुंबई के चमत्कार की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

रोहित ने कहा- इस बार हमारी सामूहिक विफलता रही

रोहित ने कहा- इस बार हमारी सामूहिक विफलता रही

हार के साथ ही मुंबई इंडियंस का खिताबी बचाने का अभियान समाप्त हो गया। उन्होंने 2019 और 2020 में खिताब जीते थे और हैट्रिक की उम्मीद कर रहे थे लेकिन आईपीएल 2021 में उन्होंने यूएई लेग की शुरुआत में वाकई में बहुत खराब खेल दिखाया जिसके लिए रोहित, हार्दिक, सूर्यकुमार का लगातार फ्लॉप होना जिम्मेदार है। हार्दिक तो अंत तक सुपर फ्लॉप खिलाड़ी रहे।

रोहित शर्मा ने कहा, "इस बार हमारे पास ऑन और ऑफ सीजन रहा है। हमने एक फ्रेंचाइजी के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सेट-अप का हिस्सा बनना अद्भुत था, हमें उस पर बहुत गर्व हो सकता है। हमें भारत में लय मिल रही थी फिर एक ब्रेक आ गया जिसने टीम की मदद नहीं की। यह समूह की सामूहिक विफलता थी।"

क्या आगे भी रहेगा MI का दबदबा?

क्या आगे भी रहेगा MI का दबदबा?

रोहित ने मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को उनके उतार-चढ़ाव के दौरान उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और इस सीजन में उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाने पर निराशा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, "आज जीत से बहुत खुश हूं, हमने सब कुछ दिया, मुझे यकीन है कि यह प्रशंसकों के लिए भी मनोरंजक था। वे हमेशा सहायक रहे हैं, वे हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं। हम थोड़ा निराश हुए हैं।"

मुंबई इंडियंस ने पिछले 6 वर्षों (2015, 2017, 2019, 2020) में 4 खिताब जीते हैं, लेकिन अब आईपीएल 2022 में 10 टीमें होंगी और इससे पहले एक मेगा नीलामी होगी। यह देखा जाना बाकी है कि क्या एमआई टी 20 लीग में अपना दबदबा जारी रख सकता है।

'जब आप मुंबई जैसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं...'

'जब आप मुंबई जैसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं...'

रोहित ने हालांकि कहा कि वह मुंबई इंडियंस पर उम्मीदों को दबाव के रूप में नहीं देखते हैं, बल्कि यह टीम की क्वालिटी पर बना हुआ विश्वास है।

उन्होंने कहा, "जब आप मुंबई जैसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं, तो आपसे हमेशा बाहर जाकर प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाती है। मैं इसे दबाव नहीं कहूंगा। किसी भी चीज से ज्यादा, यह उम्मीदें हैं।"

अब चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को क्वालिफायर 1 में टेबल-टॉपर्स दिल्ली कैपिटल से भिड़ेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सोमवार, 11 अक्टूबर को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंज बैंगलोर से होगा।

Story first published: Saturday, October 9, 2021, 11:14 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+