For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आलीशान होटल में ठहरी मुंबई इंडियंस, जानिए कितना है एक दिन का किराया

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 14 के बचे मैच अब 19 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी आज दोपहर को यूएई के लिए रवाना हुए थे। अब टीम यहां पहुंच चुकी हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम के खिलाड़ी जिस होटल में ठहरे हैं वो एक आलीशान होटल है। मुंबई के खिलाड़ियों को द सेंट रेजिस सादियात आइलैंड रिजाॅर्ट में क्वारंटाइन करना होगा। यह विदेशी रिजॉर्ट समुद्र के किनारे और एक शानदार इंटीरियर डिजाइन द्वारा बनाया गया है जो अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर स्थित है।

जानिए कितना है एक दिन का किराया

जानिए कितना है एक दिन का किराया

आठ मंजिला होटल में 312 कमरे, 64 सुइट और 14 मीटिंग रूम हैं, जिसमें ठहरने की कीमत प्रति दिन 25,000 रुपए से अधिक है। रिजॉर्ट की अन्य सुविधाओं में इरिडियम स्पा, लग्जरी इनडोर लैप पूल, द सेंट रेजिस एथलेटिक क्लब, आउटडोर पूल, निजी अबू धाबी बीच, यूनिक मीटिंग एंड इवेंट स्पेस, सीसाइड डाइनिंग शामिल हैं।

मुंबई के दल को अनिवार्य रूप से 6 दिन के क्वारंटाइन से गुजरना होगा। इसके अलावा, किसी भी समूह प्रशिक्षण गतिविधियों को शुरू करने से पहले, बबल में शामिल किए जाने वाले टीम के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा।

सीएसके-मुंबई टकराव के साथ फिर से शुरू होगा आईपीएल

सीएसके-मुंबई टकराव के साथ फिर से शुरू होगा आईपीएल

इंडियन प्रीमियर लीग का 14 वां संस्करण उस समय निलंबित कर दिया गया था जब कई टीमों के खिलाड़ी व कोच कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके कारण बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने लीग को तुरंत स्थगित कर दिया था। अब 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आपसी मुकाबले के साथ फिर से लीग शुरू होगी।

इतनी तारीख को खेला जाएगा फाइनल

इतनी तारीख को खेला जाएगा फाइनल

नए कार्यक्रम के अनुसार, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहले क्वालीफायर और फाइनल सहित शेष 31 मैचों में से 13 की मेजबानी करेगा, जबकि शारजाह में एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर सहित 10 मैच होंगे। बाकी मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का लीग चरण 8 अक्टूबर तक चलेगा, पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को होगा। एलिमिनेटर, दूसरा क्वालीफायर और फाइनल क्रमशः 11, 13 और 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। सीजन के निलंबन के समय, दिल्ली कैपिटल्स ने आठ मैचों में 12 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया था, इसके बाद सीएसके और आरसीबी दूसरे और तीसरे स्थान पर थे, दोनों ने सात मैचों में 10 अंक लिए हैं। मुंबई इंडियंस सात मैचों से आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

Story first published: Friday, August 13, 2021, 20:13 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+