रोहित शर्मा ने बताया हार का कारण, बोले- मैं भी बड़े शाॅट नहीं लगा पा रहा था
चेन्नई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन-14 में अभी तक खेले 5 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार सीजन के 17वें मुकाबले में मुंबई को पंजाब किंग्स के हाथों 9 हार से सामना करना पड़ा। मैच समाप्ति के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बयान देते हुए हार का कारण बताया। उन्होंने माना कि विरोधी टीम की अच्छी गेंदबाजी के चलते वह खुद भी बड़े शाॅट लगाने में असमर्थ थे।

नहीं बना सके अधिक रन
रोहित ने कहा, ''जितने रन चाहिए थे उतने बना नहीं सके। मुझे अभी भी लगता है कि यहां बल्लेबाजी करना इतना खराब नहीं है। आपने देखा कि कैसे उन्होंने बल्लेबाजी की और 9 विकेट से मैच जीत लिया। यह हमारी बल्लेबाजी में गायब है। अगर आपको इस विकेट पर 150-160 मिलते हैं तो आप हमेशा खेल में बने रहते हैं, यही वह चीज है जो हम पिछले दो मैचों में नहीं कर पाए।''

पंजाब के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं
उन्होंने आगे कहा, ''आप इसे किसी भी तरह से देख सकते हैं, मुझे लगता कि उनके गेंदबाज पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, इशान हिट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रन नहीं मिल रहे थे और यहां तक कि मैं भी बड़े नहीं लगा पा रहा था। हमने पावरप्ले में ज्यादातर अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन आज हम ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। हमारे बल्लेबाजी लाइन-अप में कुछ गायब है, हम उस फैशन में 20 ओवर नहीं कर पा रहे हैं जो हम चाहते हैं और कुछ ऐसा है जिसे हमें देखना है और देखना है कि हम क्या कर सकते हैं। यह सिर्फ एक सामरिक बात थी, हम चाहते थे कि कोई ऐसा हो जो स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करे और ऐसा करने वाला सूर्यकुमार था। लेकिन जब आप इतनी चुनौतीपूर्ण पिच पर खेलते हैं तो आपको सभी संभावनाओं के लिए तैयार रहना होगा।''

5वें स्थान पर पहुंचा पंजाब
बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने रोहित शर्मा की 63 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट खोकर पंजाब के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में उतरी पंजाब टीम ने केएल राहुल व मयंक अग्रवाल के रूप में अच्छी शुरूआत की। दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। मयंक ने 35 रन बनाए। फिर क्रिस गेल ने राहुल के साथ मिलकर टीम को 17.4 ओवर में 9 विकेट रहते आसान जीत दिलाई। राहुल ने नाबाद 60 तो क्रिस गेल ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली। इसी के साथ पंजाब अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई चाैथे स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
