For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को करके दिखाना होगा ये 'असंभव' काम

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने कई असंभव को हासिल किया गया है, लेकिन इस बार वे शुरू से ढीले हैं। उनका वही हाल है जो पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स था। फर्क थोड़ा सा यही है कि सीएसके ने बुरी तरह मात खाई थी और मुंबई इंडियंस थोड़ा बहुत लड़कर आईपीएल से बाहर होती दिख रही है।

अब केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को क्या रौंदा मुंबई की टीम की पसीने छूट चुके हैं। वैसे तो तकनीकी तौर पर केकेआर प्लेऑफ में नहीं है लेकिन मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को प्ले-ऑफ की सीमाओं के लिए क्वालीफाई करने के लिए असंभव करके दिखाना होगा।

केकेआर ने आईपीएल 2021 की अंक तालिका में चौथा स्थान बरकरार रखा है। उनके 14 अंक हैं और आरआर को 86 रनों से हराने के बाद उनके नेट रन रेट को भारी बढ़ावा मिला।

1
4-2021

केकेआर की भारी जीत ने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों को खत्म कर दिया लेकिन मुंबई इंडियंस अभी भी प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं है। खिताब की हैट्रिक का ख्वाब लेकर सीजन में प्रवेश करने वाले गत चैंपियन शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगे और टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार एक साथ दो मैच खेले जाएंगे क्योंकि उसी समय दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार को दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।

मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद को 171 रनों से हराना है। तभी वे प्लेऑफ में पहुंच पाएंगे। उदाहरण के लिए उनको पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर अगर 271 रन बनाकर हैदराबाद को 100 रनों पर ढेर करना होगा। जीत का अंतर 171 से कम नहीं चलेगा और ऐसा केवल पहले बैटिंग करते हुए ही संभव है। यानी यदि वे पहले गेंदबाजी करते हैं, तो वे केकेआर को अंक तालिका में पछाड़ नहीं सकते, भले ही वे पहले ओवर के अंदर जीत जाएं।

मुंबई 12 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट -0.048 है, जबकि केकेआर ने गुरुवार को अपनी जीत के बाद उसे +0.587 तक बढ़ा दिया।

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 के अपने दूसरे चरण की धीमी शुरुआत की कीमत चुकानी पड़ सकती है।
इस बीच, आरसीबी के पास शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराने पर चेन्नई सुपर किंग्स को शीर्ष 2 से हटाने का मौका है। सीएसके वर्तमान में 18 अंकों और +0.455 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि आरसीबी के पास 16 अंक और -0.159 रन रेट हैं।

Story first published: Friday, October 8, 2021, 10:29 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+