For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK : सीएसके लेना चाहेगा बदला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की 'प्लेइंग इलेवन'

दुबई : मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2021 का 30वां मुकाबला कल यानी कि 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले हुए 29 मैच भारत में हुए थे, लेकिन कोरोना के कारण सीजन को बीच में रोकना पड़ा था। अब बचे मैच यूएई में होंगे, जहां मुंबई-चेन्नई की आपसी टक्कर के साथ दूसरे चरण की शुरूआत होगी। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

दोनों इस सीजन में अरूण जेटली स्टेडियम में 1 मई को भिड़ी थीं। यह एक हाईवोल्टेज मैच रहा था क्योंकि मुंबई ने आखिरी गेंद पर 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। चेन्नई ने 4 विकेट पर 218 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने किरोन पोलार्ड की 34 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी की मदद से मैच आखिरी गेंद पर जीत लिया था। अब सीएसके इस हार का बदला लेकर यूएई में शानदार शुरूआत करना चाहेगा।

यह भी पढ़ें- 'वे आपको गोली मार देंगे, तुरंत जीतना होगा', रवि शास्त्री छोड़ेंगे कोच का पद

भले ही मुंबई इंडियंस पांच बार खिताब पर कब्जा किया है, लेकिन इस सीजन में चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई ने इस सीजन के 7 मैचों में पांच मैच जीते हैं, जबकि मुंबई की टीम 7 मैचों में सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी है। मुंबई की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी है। हालांकि इस सीजन में अभी तक टीम का मिडिल ऑर्डर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका। वहीं चेन्नई सभी विभागों में मजबूत नजर आ रही है। चेन्नई को अगर अपनी जीत की लय बरकरार रखनी है, तो उसे जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर से बचना होगा। वहीं मुंबई को रविंद्र जडेजा और फाफ डू प्लेसिस से पार पाना होगा।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI :
चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, के पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल/जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Saturday, September 18, 2021, 14:16 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+