For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस बार आईपीएल में किसी भी टीम को नहीं मिलेगा 'होम गेम'

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल आईपीएल का आयोजन भारत से बाहर यूएई में कराया गया, लेकिन इस साल फिर से आईपीएल की घर वापसी हो गई है। इस साल आईपीएल का आयोजन 9 अप्रैल से होगा और 30 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए रविवार को आईपीएल के कार्यक्रम का ऐलान किया। इस दौरान इस बात की जानकारी दी गई कि आईपीएल का आयोजन इस साल भारत में ही होगा, हालांकि अभी यह फैसला नहीं लिया गया है कि मैदान में दर्शकों को आने की अनुमति होगी या नहीं, इस पर फैसला आने वाले समय में तत्कालीन स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार मोहाली, जयपुर और हैदराबाद में कोई भी स्टेज मैच इस साल नहीं होगा। पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जाहिर की गई चिंता के बाद आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने यह फैसला लिया है कि कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान में मैच नहीं खेलेगी। हालांकि घरेलू पिच और बाहरी पिच के कॉन्सेप्ट को बरकरार रखा गया है। आईपीएल में इस साल कुल 56 मैच खेले जाएंगे, ये मैच चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरू में खेले जाएंगे, हर जगह 10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच का आयोजन किया जाएगा। सभी तीन प्लेऑफ के मैच और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जहां कुल 1.10 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

चेन्नई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। हैदराबाद की टीम के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण ने आईपीएल के शेड्यूल के ऐलान के बाद ट्वीट करके लिखा, मैं इस शेड्यूल और सभी टीमों को मिलने वाली समान चेतावनी का स्वागत करता हूं। इडन गार्डेन में 9 मई से मैचों का आयोजन किया जाएगा, यहां विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही मैचों का आयोजन कराया जाएगा।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 23:33 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+