Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: व्यूअरशिप में 400 मिलियन पार कर चुका है 14वां सीजन, जय शाह ने BCCI को दी बधाई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग फिलहाल यूएई में खेला जा रहा है, जिसका भारत समेत दुनिया भर के फैन्स जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच आईपीएल के प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग व्यूअरशिप में नये रिकॉर्ड बनाने की ओर है और जल्द ही टीवी पर 400 मिलियन व्यूअरशिप के मार्क को पार करती नजर आयेगी। ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार आईपीएल के 14वें सीजन के 35वें मैच 380 मिलियन दर्शकों ने टीवी पर इस लीग को देखा है, जो कि पिछले सीजन खेली गई इस लीग के व्यूअरशिप से 12 मिलियन (इस स्टेज तक) ज्यादा है।

और पढ़ें: 'फैमिली टाइम के साथ कोई समझौता नही', एशेज में शामिल होने पर जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

इतना ही नहीं स्टार इंडिया के अनुसार आईपीएल के पिछले 3 सीजन के मुकाबले इस सीजन में टीवी पर मैच देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं वीवो आईपीएल 2021 के दौरान स्टार स्पोर्टस पर दिखाये जाने वाले प्री मैच प्रोग्राम को मिला कर यह खपत 242 बिलियन मिनट की हो जाती है।

और पढ़ें: RR vs RCB: एक ही ओवर में 3 विकेट झटक हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, तोड़ा चहल का बड़ा रिकॉर्ड

जय शाह ने दी बीसीसीआई को बधाई

जय शाह ने दी बीसीसीआई को बधाई

वहीं बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी व्यूअरशिप में हुई इस रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी के लिये स्टार स्पोर्टस और बीसीसीआई के प्रयासों की तारीफ की है और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसको लेकर ट्वीट किया है। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई 2022 से 2037 के साइकल के दौरान आईपीएल से मिलने वाली आय को दुगना करने की ओर देख रहा है।

जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है आईपीएल की व्यूअरशिप शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईपीएल 2021 के 35वें मैच तक यह व्यूअरशिप 380 मिलियन रही है जो कि पिछले सीजन इस स्टेज पर मौजूदा आंकड़े से 12 मिलियन कम है। इस कामयाबी के लिये आप सभी का धन्यवाद आईपीएल बीसीसीआई स्टार इंडिया, यह सफर यहां से आगे ही बढ़ेगा।

पिछले सीजन के मुकाबले बढ़ी है व्यूअरशिप

पिछले सीजन के मुकाबले बढ़ी है व्यूअरशिप

प्रसारणकर्ताओं ने भी व्यूअरशिप को लेकर बताया कि आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में दर्शकों की मैच देखने की औसत लगभग 32 प्रतिशत प्रति मैच हो गई है जो कि आईपीएल 2020 से काफी ज्यादा है। आईपीएल 2021 के ओपनिंग मैच ने अब तक सबसे ज्यादा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसमें मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ था, इस दौरान स्टार इंडिया के चैनलों पर 9.7 बिलियन मिनट की खपत देखने को मिली है। प्रसारणकर्ताओं ने इस मैच में कुल 323 मिलियन इंप्रेशन रिकॉर्ड किये हैं।

गौरतलब है कि 14वें सीजन के ओपनिंग मैच को 12वें सीजन की तुलना में 42 प्रतिशत ज्यादा व्यूअरशिप मिली है। वहीं आईपीएल के 13वें सीजन को 23 प्रतिशत (31.57 मिलियन) टीवी व्यूअरशिप में इजाफा मिला था।

महिलाओं और बच्चों की व्यूअरशिप में हुआ है इजाफा

महिलाओं और बच्चों की व्यूअरशिप में हुआ है इजाफा

स्टार इंडिया के अनुसार आईपीएल 13 में महिला दर्शकों में 24 प्रतिशत और बच्चों में 20 प्रतिशत दर्शकों का इजाफा हुआ है। बार्क के अनुसार पिछले साल हर तीसरे टीवी पर आईपीएल का मैच लाइव देखा गया और 86 मिलियन टीवी में से 44 प्रतिशत घरों में इसका लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान 15-21 वर्ष के दर्शकों में खासा तेजी देखने को मिली है।

स्टार स्पोर्टस के प्रवक्ता ने इस साल बात करते हुए कहा कि हम इस साल आईपीएल के दूसरे लेग के साथ आईसीसी टी20 विश्वकप की ओर भी देख रहे हैं, जिसको लेकर हमें भरोसा है कि दर्शकों में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Story first published: Thursday, September 30, 2021, 15:34 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+