For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 में MI और RCB के मैच ने तोड़े व्यूअरशिप के रिकॉर्ड

नई दिल्लीः कोरोना काल में आईपीएल 2020 ने के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे और आईपीएल 2021 की शुरुआत भी ऐसी ही हुई है। आई पी एल 2021 के बारे में डिटेल देते हुए स्टार इंडिया नेटवर्क ने बताया है कि इस सीजन के ओपनिंग मैच में 323 मिलियन कुल इंप्रेशन क्लॉक हुए थे।

इस बार जो ओपनिंग मैच हुआ था वह मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ जहां पर जनता ने इसको भरपूर प्यार किया। यह आईपीएल के सभी सीजन (पिछले सीजन को छोड़कर) से ज्यादा देखा गया और आईपीएल के 2019 सीजन की तुलना में 42% ज्यादा देखा गया। भारत में आईपीएल दिखाने का अधिकार स्टार नेटवर्क को है और स्टार और डिज्नी इंडिया ने लीग को हर साल ग्रो करने के लिए काफी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।

स्टार और डिजनी इंडिया चाहते हैं कि यह लीग साल दर साल भारत में नए कीर्तिमान बनाती जाए। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस साल आईपीएल का ओपनिंग मैच भारत में हर तीसरे टीवी वाले घर के अंदर देखा गया। स्टार स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि हम यह बताते हुए काफी खुश हैं की विवो आईपीएल 2021 को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। तकरीबन 10 अरब मिनट ओपनिंग मैच के लिए दिए गए हैं। जो कि बताता है कि फैंस कितनी बेसब्री से सीजन का इंतजार कर रहे थे जबकि पिछला सीजन 4 महीने पहले ही समाप्त हुआ है। हम इस बात को लेकर पूरे विश्वास पूरे कॉन्फिडेंट हैं कि आने वाले समय लीग को लेकर दिलचस्पी बढ़ती ही जाएगी।

आगे बताया कि स्टार नेटवर्क आईपीएल में फैंस को अधिक से अधिक बेहतर कंटेंट देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम सब से यह भी आग्रह करते हैं जितना संभव हो अपने घरों में रहे, सभी सावधानियां बरतें क्योंकि यह मुश्किल समय चल रहा है। आपको बता दें आईपीएल 2021 सात भाषाओं में प्रसारित किया जा रहा है जिसमें तकरीबन 100 कमेंटेटर्स की टीम सभी लैंग्वेज में काम कर रही है। इसके अलावा कई पैनल बनाए गए हैं और आपको लाइव कमेंट्री में अपनी किसी भी भाषा को चुनने का पूरा मौका मिलता है। वही चयनित डगआउट पैनल भी टूर्नामेंट के लिए बनाए गए हैं जिनमें स्कॉट स्टायरिस, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, ग्रेम स्वान और जैसे इंटरनेशनल दिग्गज मौजूद हैं। आईपीएल में इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि फैंस को अधिक से अधिक बनाए रखने के लिए डिटेल और एनालिटिकल कमेंट्री कमेंट्री की जाती रहे।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 20:08 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+